कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए हैं।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली/ भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने एक बयान से दीपावली में भी सियासी पारा चढ़ा दिया है। दरअसल,राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ईद का भी जिक्र कर दिया। जिसके बाद से इनका यह शुभकामनाओं वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अब इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और जिस तरह से इन्होंने प्रतिक्रिया दी है उसे लोग उनके वोट बैंक पॉलिटिक्स से जोड़कर भी देख रहे हैं। इधर भाजपा को भी पूरा अवसर मिल गया है और खड़गे के इस शुभकामना वाले वीडियो को भाजपा ने लपक लिया है। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपावली को खुशियों की ईद कहकर शुभकामनाएं दी। अब दिवाली को खुशियों की ईद बताने वाले बयान पर भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार भी आया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी : रामेश्वर शर्मा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी हुई है, जिसके चलते पार्टी दीपावली जैसे महापर्व, मां लक्ष्मी की आराधना और भारतीय संस्कृति के महत्व को भूल गई है। शर्मा ने कहा कि सनातन पर कांग्रेस जितना भी कटाक्ष कर ले, लेकिन सनातन की मिठास दुनिया पर हावी रहेगी।
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के भीतर एक ‘अबोध बालक’ ने मुस्लिम पक्ष को इतनी तेजी से हावी कर दिया है कि कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के चलते कांग्रेस पहले ही कमजोर हो चुकी है और अब पार्टी के अनुभवी नेताओं की बची-खुची समझ भी खत्म होती जा रही है। शर्मा ने कहा कि इसी का नतीजा है कि वरिष्ठ नेता भी दीपावली के मौके पर ईद जैसी बातें करने लगे हैं।


