• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home National

दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘कबूतरबाजी’, फर्जी दस्तावेजों पर लंदन के लिए टेक ऑफ कर गए दो यात्री

tmmirror_site by tmmirror_site
December 29, 2023
in National, State
0
दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘कबूतरबाजी’, फर्जी दस्तावेजों पर लंदन के लिए टेक ऑफ कर गए दो यात्री
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

नई दिल्ली : मानव तस्करी के शक में फ्रांस से 26 दिसंबर की सुबह 276 यात्रियों को वापस लेकर लौटी ‘डंकी फ्लाइट’ जैसा मामला दिल्ली एयरपोर्ट पर भी सामने आया। यहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लंदन जाने की कोशिश कर रहे एक यात्री को पकड़ लिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि दो यात्री फर्जी दस्तावेजों के सहारे IGI एयरपोर्ट के टी-3 से इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम टेक ऑफ करने में कामयाब हो गए। IGI एयरपोर्ट पर यह मामले 27 दिसंबर की दोपहर को सामने आया। जब CISF ने पकड़े गए आरोपी यात्री दिलजोत सिंह को डिर्पाचर गेट नंबर-5 के पास बैठा देखा। यात्री की गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाशी ली गई। उसके पास कुछ नहीं मिला। उसने बताया कि वह टी-3 से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर-एआई-113 में सवार होगा। लेकिन फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद भी वह टी-3 पर ही दिखाई दिया। इसके बाद उसके टी-3 में आने से लेकर उस समय तक की CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई।

एयर इंडिया SATS के कर्मचारी शामिल थे
पता लगा कि यह यात्री इमिग्रेशन क्लियर कराने के लिए सामान्य यात्रियों वाले काउंटर पर ना जाकर F-11 नाम के उस काउंटर पर गया था। जहां क्रू अपना क्लियरेंस कराता है। वहां इसके दस्तावेज की जांच करते हुए कुछ कर्मचारी दिखाई दिए। जांच में पता लगा कि एयर इंडिया SATS के चार कर्मचारी कबूतरबाजी के इस मामले में शामिल थे। जिन्होंने 40 से 80 हजार रुपये प्रति व्यक्ति लेते हुए इसकी सीमेन परमिट पर इमिग्रेशन क्लियरेंस कराने की कोशिश की थी। लेकिन यह हो नहीं पाया था। इसके बाद आरोपी यात्री की निशानदेही पर CISF ने एयर इंडिया SATS के भी चारों स्टाफ को पकड़ लिया। मामले में एयरलाइंस के कुछ अन्य कर्मचारी और अन्य स्टाफ के भी शामिल होने का शक है।

दो यात्री लंदन के लिए कर गए टेक ऑफ
पूछताछ में पता लगा कि यह केवल एक यात्री का मामला नहीं था, बल्कि कबूतरबाजी मामले में दो अन्य यात्री तो लंदन के लिए टेक ऑफ कर भी गए। विदेश मंत्रालय की मदद से लंदन पहुंचे दोनों यात्रियों को वापस भारत डिपोर्ट कराने का काम किया जा रहा है। IGI एयरपोर्ट पुलिस के साथ ही मामले में IB और इमिग्रेशन भी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।

Previous Post

गाजियाबादः दुहाई टु मेरठ साउथ तक आज पटरी पर दौड़ेगी नमो भारत, शुरू होगा ट्रायल

Next Post

एक से ज्यादा निकाह कर सकते हैं, पत्नियों से करें समान बर्ताव, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Next Post
एक से ज्यादा निकाह कर सकते हैं, पत्नियों से करें समान बर्ताव, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

एक से ज्यादा निकाह कर सकते हैं, पत्नियों से करें समान बर्ताव, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist