• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई,बोले- नक्सलवाद के डर से अब राहत

tmmirror.com by tmmirror.com
November 9, 2026
in Featured, National, State, छत्तीसगढ़
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई।
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

देशवासियों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ अभियान, सुरक्षा बलों की उपलब्धियों, पिछली सरकारों की नीतियों और गरीबी उन्मूलन जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/ रायपुर/जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई।दीपावली के अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ अभियान, सुरक्षा बलों की उपलब्धियों, पिछली सरकारों की नीतियों और गरीबी उन्मूलन जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि देश का हर जिला अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से नक्सलवाद के डर में जी रहे करोड़ों लोगों को अब राहत मिली है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों के योगदान को याद करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलता के पीछे जवानों का साहस और सरकार की नीतियां हैं। उन्होंने इसके साथ ही आने वाले समय में वैचारिक स्तर पर मौजूद चुनौतियों को लेकर भी आगाह किया।

नक्सलवाद से मुक्त होने का दावा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 की दीपावली देश के लिए विशेष है। उनके मुताबिक, करीब 40 से 50 वर्षों बाद पहली बार देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद के भय में रहने वाले करोड़ों लोगों ने अब डर से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ाया है।

एक साल में CRPF का कोई जवान शहीद नहीं
पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का कोई जवान शहीद नहीं हुआ। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के शौर्य, साहस और सरकार की सुरक्षा नीतियों से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
प्रधानमंत्री ने गरीबी उन्मूलन के मुद्दे पर भी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में भारत के करीब 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, गरीबों तक सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने वाली व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से संभव हुआ है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, गरीबों को मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, पक्के मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में बदलाव आया है। पीएम मोदी ने इसे गरीबी के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार का जोर गरीबों को योजनाओं का लाभ देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी रहा है।

Tags: Bastar jagdalpurChhattisgarh diwaliDiwali 2026Modi in chhattisgarhPM Modi
Previous Post

दीपावली पर जबलपुर का गौरीघाट 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा

Next Post

दीपावली की रात मध्य प्रदेश के कटनी, सिवनी,देवास और खंडवा में अग्नि दुर्घटनाएं, आग बुझाने करनी पड़ी घंटों मशक्कत

Next Post
दीपावली की रात मध्य प्रदेश के कटनी देवास और खंडवा में अग्नि दुर्घटनाएं, आग बुझाने करनी पड़ी घंटों मशक्कत

दीपावली की रात मध्य प्रदेश के कटनी, सिवनी,देवास और खंडवा में अग्नि दुर्घटनाएं, आग बुझाने करनी पड़ी घंटों मशक्कत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist