मध्यप्रदेश : बाबा महाकाल मंदिर में लगी आग, लपटें तेज लेकिन स्थिति नियंत्रण में,नहीं कोई जनहानि
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार को अचानक आग लगने की खबर आई। जानकारी के अनुसार मंदिर के गेट नंबर 1 पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आग की लपटें काफी तेज थीं,लेकिन किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। कोई जनहानि नहीं हुई। अग्नि हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
महाकाल मंदिर में बने फैसिलिटी सेंटर के पास बने प्रदूषण बोर्ड का कंट्रोल रूम है। यह कंट्रोल रूम मंदिर के गेट नंबर 1 पर बना है। इसी कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में आग बड़े क्षेत्रफल में फैल गई।
आग लगने की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मगर खबरों की मानें तो आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच करते हुए आग लगने का सटीक कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।




















Discussion about this post