हनुमान जी के भक्तों का इस वर्ष मंगल ही मंगल, ज्येष्ठ माह की शुरुआत “बड़ा मंगल” से होगी
बड़ा मंगल : जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद का अवसर
डिजिटल डेस्क/द मिरर।इस वर्ष हनुमान जी के भक्तों के लिए विशेष घर से साबित हो रहा है। हनुमान जी के भक्तों का मंगल ही मंगल होने वाला। दरअसल, इस बार ज्येष्ठ माह की शुरुआत मंगलवार 13 मई से होने जा रही है, जो शुरू होकर 10 जून तक चलेगा। ऐसे में ज्येष्ठ माह के पहले दिन यानी 13 मई को बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025) है। इस दिन पर बजरंगबली जी की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना और ध्यान करने से साधक को जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
ज्येष्ठ का महीना हनुमान जी के लिए समर्पित माना जाता है। बड़े मंगल की पूजा में आपको बजरंगबली जी को तुलसी की माला जरूर चढ़ानी चाहिए। इसके लिए नारंगी रंग के सिंदूर में सरसों का तेल मिलाएं और 11 तुलसी के पत्ते लेकर उस पर राम नाम लिखें। अब इन पत्तों की माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित कर दें। ऐसा करने से साधक को सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है।
बड़े मंगल के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू को भोग लगाएं। इसी के साथ पवनपुत्र को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल रंग का चोला भी जरूर चढ़ाएं। बड़े मंगल के दिन ये कार्य करने से भक्तों पर हनुमान जी के साथ-साथ प्रभु श्रीराम की भी कृपा बरसती है।




















Discussion about this post