पीड़ित छात्रा इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एफआईआर पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट और हिंसा करता रहा।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ STATE NEWS : हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्रेमी ने अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ रूह कांप उठने वाली घटना को अंजाम दिया। ऐसा अमानवीय कृत्य किया है कि इसे जानकर हर कोई सिहर जा रहा है। युवक ने लड़की के साथ संबंध तो बनाए ही, उसे इस तरह से टॉर्चर किया कि उसके प्राइवेट पार्ट में आग तक लगा दी। पीड़िता इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी शिवम (नरेला, दिल्ली निवासी) ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ यह अमानवीय कृत्य किया। एफआईआर 19 फरवरी 2026 को रात 8:35 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट और हिंसा करता रहा।
ऑनलाइन ऐप से हुई थी मुलाकात
पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। सितंबर 2025 में उसकी मुलाकात एक ऑनलाइन ऐप के जरिए शिवम से हुई।




















Discussion about this post