बालीवुड से राजनीति की ओर प्रभावित 1989 में राज बब्बर वीपी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल से जुड़कर शुरू किया सफर
नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल पूरे देश में बना हुआ है। राजनितिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने मंगलवार को हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज बब्बर पर दांव लगाया है। प्रदेश कमेटी की ओर से कुछ दिन पहले गुड़गांव लोकसभा सीट के लिए दो नामों का पैनल राष्ट्रीय कमेटी को भेजा गया था। इसमें फिल्म अभिनेता राज बब्बर और कैप्टन अजय सिंह यादव का नाम शामिल थे। पार्टी ने अब राज बब्बर पर भरोसा जताया है।बालीवुड से राजनीति की ओर प्रभावित 1989 में राज बब्बर वीपी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल से जुड़े। बाद में वह जनता दल छोड़कर समाजवादी पार्टी से जुड़ गए। उन्हें 2006 में समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया। वह 2008 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह तीन बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे।
2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतरे राज बब्बर को अपने गृह जिले में ही हार झेलनी पड़ी। वो भाजपा के राजकुमार चाहर से हार गए थे।
बसपा ने भी गुड़गांव लोकसभा सीट से जिलाध्यक्ष विजय खटाना को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने इस सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है।




















Discussion about this post