मेरे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। मुझसे मिलने के लिए अपऑइंटमेंट नहीं लेना पड़ता : गडकरी
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ नई दिल्ली। लोकसभा में केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड और केरल में 6 रोड प्रोजेक्ट पर चर्चा की। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा- कुछ प्रोजेक्ट केरल सरकार के अंडर में हैं, इसलिए केंद्र इनको हैंडल नहीं करता है, लेकिन वह इन प्रोजेक्ट पर संज्ञान लेंगे।
दोनों की मुलाकात के दौरान गडकरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी हाल ही में उनसे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की कुछ सड़कों के बारे में मिलने आए थे। इस पर गडकरी ने उन्होंने कहा- भाई के काम कर दिए, बहन के काम नहीं करूंगा तो आप बोलेंगी कि नहीं किया। इस बात पर प्रियंका गांधी और कमरे में मौजूद अन्य लोग हंस पड़े।
इससे पहले लोकसभा में प्रियंका गांधी ने चंडीगढ़ से शिमला नेशनल हाईवे (NH) पर लैंडस्लाइड के संबंध में सवाल पूछा था। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने कहा था कि आप मुलाकात के लिए समय दे दीजिए, जून से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपॉइंटमेंट नहीं मिला। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि आप प्रश्नकाल के बाद मिल लीजिए। मेरे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। मुझसे मिलने के लिए अपऑइंटमेंट नहीं लेना पड़ता।




















Discussion about this post