• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

कथित शराब घोटाले, भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग मामलों में जेल में बंद “आप” नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत 

लगभग डेढ़ वर्ष से जेल में बंद थे दिल्ली के शिक्षा मंत्री व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

tmmirror_site by tmmirror_site
August 9, 2024
in Featured, National
0
कथित शराब घोटाले, भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग मामलों में जेल में बंद “आप” नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत 
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

शुक्रवार (9 अगस्त 2024) को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस मामले में फैसला सुनाया।इससे पहले अदालत ने 6 अगस्त को सिसोदिया की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शुक्रवार (9 अगस्त 2024) को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस मामले में फैसला सुनाया।इससे पहले अदालत ने 6 अगस्त को सिसोदिया की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।मनीष सिसोदिया को रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण व कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं में संलिप्तता के लिए 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।सुनवाई के दौरान मनीष सिदोदिया के वकील ने कहा कि अक्टूबर में हमें बताया गया था कि 6-8 महीने में मुकदमा पूरा हो सकता है। आरोपी लंबे समय से जेल में है। ऐसे में इन्हें पीएमएलए PMLA सेक्शन 45 में दी गई जमानत की कड़ी शर्तों से रियायत की मांग की गई। वहीं जांच एजेंसी ने आरोपी को मुकदमे में देरी के लिए जिम्मेदार बताया है।उधर ED ने कहा कि आरोपी गैरजरूरी दस्तावेज मांग रहे हैं। सैकड़ों आवेदन दाखिल किए, लेकिन कोई भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं दिखाते। ED और CBI दोनों मामलों में बहुत अधिक आवेदन दाखिल नहीं हुए, इसलिए मुकदमे में देरी के लिए आरोपी को ज़िम्मेदार मानने के निचली अदालत और हाई कोर्ट के निष्कर्ष से हम सहमत नहीं हैं।

सिसोदिया के वकील ने आग कहा, ED के वकील ने 3 जुलाई तक जांच पूरी करने की बात कही गई थी। यह अक्टूबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट को बताए गई 6-8 महीने की सीमा के परे है। इस देरी के चलते निचली अदालत में मुकदमा शुरू हो पाने का सवाल ही नहीं था। व्यक्तिगत स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है।

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण एवं कार्यान्वयन में अनियमितताओं में कथित संलिप्तता को लेकर सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने उन्हें नौ मार्च 2023 को सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने 28 फरवरी, 2023 को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

#सीबीआई#मनीषसिसोदिया #दिल्ली #dilli #Manishsisodiya #CBI #Delhi #abkarinitidilli#aamaadamiparty #aap #BJP #Politics#ArvindKejriwal

Previous Post

आख़िर ऐसा क्या है कि अपने ही पति और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम अपने साथ जुड़ने से बौखला रहीं जया बच्चन!

Next Post

पेरिस ओलंपिक से मेडल जीत कर लौटे हॉकी खिलाड़ी से सीएम और खेल मंत्री ने की भेंट

Next Post
पेरिस ओलंपिक से मेडल जीत कर लौटे हॉकी खिलाड़ी से सीएम और खेल मंत्री ने की भेंट

पेरिस ओलंपिक से मेडल जीत कर लौटे हॉकी खिलाड़ी से सीएम और खेल मंत्री ने की भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist