नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित कई हिन्दी पट्टी के क्षेत्रों में भाजपा के रथ को रोकने में सफलता हासिल की। यही कारण रहा कि नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव परिणामों को मोदी की ‘नैतिक हार’ करार दिया। कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटों पर सफलता मिली। बहरहाल, यह भाजपा की विशाल राजनीतिक उपस्थिति का ही परिणाम है कि लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में उसने 240 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल का तमगा हासिल किया। इसी के साथ पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर हैट्रिक बनाई है। पीएम मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मुकाम हासिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी के “मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी” बोलते हैं शपथ समारोह स्थल मोदी- मोदी के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 293 सीटें जीती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे किसी भी चुनाव-पूर्व गठबंधन की सबसे बड़ी सफलता करार दिया है। चुनावों से मिली चुनौतियों के बावजूद, आने वाले वर्षों में भारतीय राजनीति 73 वर्षीय मोदी के इर्द-गिर्द ही घूमने वाली है। हालांकि, इस दौरान उन्हें गठबंधन की राजनीति के विभिन्न पहलुओं का सामना करना पड़ेगा।
मोदी 3.0 के कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री ये बने
राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
शिवराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
मनोहरलाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
हम (HUM) पार्टी के जीतनराम माझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
जेडीयू के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
टीडीपी के राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
जुएल ओरांव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
अन्नपूर्णा देवी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
किरन रिरिजू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत ने राज्य मंत्री पद (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
शिवसेना से प्रतापराव गणपत राव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
आरएलडी के जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
श्रीपद नाइक ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली राज्य मंत्री
पंकज चौधरी ने राज्य मंत्री की शपथ ली
कृष्णपाल गुर्जर ने राज्य मंत्री की शपथ ली
रामदास अठावले ने राज्य मंत्री की शपथ ली
रामनाथ ठाकुर ने राज्य मंत्री की शपथ ली
नित्यानंद राय ने राज्य मंत्री की शपथ ली
अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री की शपथ ली
वी सोमन्ना ने राज्य मंत्री की शपथ ली
टी़डीपी के डॉ. पी चंद्रशेखर राज्य मंत्री की शपथ ली
एसपी बघेल ने राज्य मंत्री की शपथ ली
शोभा करंदलाजे ने राज्य मंत्री की शपथ ली
कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्य मंत्री की शपथ ली
शांतनू ठाकुर ने राज्य मंत्री की शपथ ली
सुरेश गोपी ने राज्य मंत्री की शपथ ली
डॉ. एल मुरुगन ने राज्य मंत्री की शपथ ली
अजय टम्टा ने राज्य मंत्री की शपथ ली
बंडी संजय कुमार ने राज्य मंत्री की शपथ ली
भागीरथ चौधरी ने राज्य मंत्री की शपथ ली
सतीशचंद्र दुबे ने राज्य मंत्री की शपथ ली
कमलेश पासवान ने राज्य मंत्री की शपथ ली
संजय सेठ ने राज्य मंत्री की शपथ ली
रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्य मंत्री की शपथ ली
दुर्गादास उइके ने राज्य मंत्री की शपथ ली
रक्षा निखिल खड़से ने राज्य मंत्री की शपथ ली
सुकांत मजूमदार ने राज्य मंत्री की शपथ ली
सावित्री ठाकुर ने राज्य मंत्री की शपथ ली
तोखन साहू ने राज्य मंत्री की शपथ ली
डॉ. राजभूषण चौधरी ने राज्य मंत्री की शपथ ली
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने राज्य मंत्री की शपथ ली
हर्ष मल्होत्रा ने राज्य मंत्री की शपथ ली
नीमूबेन बामनिया ने राज्य मंत्री की शपथ ली
मुरलीधर मोहोल ने राज्य मंत्री की शपथ ली
जॉर्ज कुरियन ने राज्य मंत्री की शपथ ली
पवित्र मार्गेरिटा ने राज्य मंत्री की शपथ ली




















Discussion about this post