मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी में बूंदाबांदी होगी।
भोपाल/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई करीब-करीब हो चली है। इस बीच आने वाले दिनों में 23 जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश में सुबह और रात को ठंडक का अहसास होने लगा है। जबकि, दिन गर्म है। इस वजह से लोगों को उमस और धूप की वजह से खासी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मानसूनी सिस्टम पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। एक तरफ जहां हवा अपनी दिशा बार-बार बदल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ ह्यूमिडी भी कम हो रही है
फिलहाल हवा पश्चिम-उत्तर दिशा की ओर बह रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी में बूंदाबांदी होगी।
विभाग के मुताबिक, इस बारिश के कुछ हफ्ते बाद राज्य में ठंड बढ़ने लगेगी। प्रदेश में रात का पारा जहां 20 डिग्री से नीचे जा सकता है, वहीं दिन में यह 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, दिन में जबरदस्त गर्मी और रात को गुलाबी ठंड का अहसास होगा।
मानसून की पूरी तरह विदाई 10 से 12 अक्टूबर के बीच बताई गई है। जिले का अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Discussion about this post