• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

मध्य प्रदेश के मंदसौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री “पशुपतिनाथ” लोक का लोकार्पण किया

tmmirror_site by tmmirror_site
January 30, 2026
in Featured, State
0
मध्य प्रदेश के मंदसौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री “पशुपतिनाथ” लोक का लोकार्पण किया
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

शिवना नदी किनारे आस्था का भव्य केंद्र

ई-कार्ट से किया पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंदसौर में भगवान श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया। लोक का प्रथम चरण लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, जिसमें मंदिर की पुरानी और वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में पालकी में स्थापित रजत प्रतिमा स्वरूप भगवान पशुपतिनाथ की पूजा की। इसके बाद उन्होंने ई-कार्ट में बैठकर पूरे पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण किया और इसकी भव्यता की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 22 फीट ऊंचे त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण किया। इसके केंद्र में स्थापित रुद्राक्ष भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का दिव्य प्रतीक प्रस्तुत करता है। एम्फीथियेटर परिसर स्थित यज्ञशाला में मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति भी दी।
पशुपतिनाथ लोक मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसे अब और अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है। शिवना नदी के किनारे स्थित यह स्थल पहले की तुलना में अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बन गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिससे आवाजाही आसान हो गई है।

Tags: Madhya Pradesh mukhymantri doctor Mohan Yadav MP news Bhopal mandsour pashupatinath Lok mandir
Previous Post

दुनियाभर के इस्लामिक देशों के नेताओं को दिल्ली में एक साथ एक मंच पर बुलाया, भारत बना मेजबान 

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म गोदान का ट्रेलर और पोस्टर किया लॉन्च 

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म गोदान का ट्रेलर और पोस्टर किया लॉन्च 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म गोदान का ट्रेलर और पोस्टर किया लॉन्च 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist