• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

मध्यप्रदेश के किसान की बेटी ने “माउंट एल्ब्रस” की सबसे ऊंची चोटी पर की चढ़ाई

tmmirror_site by tmmirror_site
July 29, 2025
in Featured, Sports
0
मध्यप्रदेश के किसान की बेटी ने “माउंट एल्ब्रस” की सबसे ऊंची चोटी पर की चढ़ाई
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

– अंजना सिंह ने “माउंट एल्ब्रस” की सबसे ऊंची चोटी पर की चढ़ाई

– देश और दुनिया में रचा कीर्तिमान मैहर का किया नाम रोशन

डिजिटल डेस्क न्यूज़/मैहर।

मध्यप्रदेश के मैहर जिले की ग्राम बेंदुरा कला की बेटी अंजना सिंह ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर चढ़ाई कर भारत का तिरंगा लहरा कर कीर्तिमान रच दिया है।
अंजना सिंह ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस 5,642 मीटर चोटी की चढ़ाई की। शिखर पर पहुंचकर अंजना ने राष्ट्रगान गाया। अंजना सिंह पटेल ने 18 जुलाई को मैहर से यात्रा शुरु की। जिसके बाद 21 जुलाई को वह दुबई पहुंची। यहां से 22 जुलाई को रूस के लिए रवाना हुईं। फिर से 23 जुलाई को बेस कैंप पहुंची। 24-25 जुलाई से माउंट एल्ब्रस पर चढ़ाई शुरु की, लेकिन अचानक 26 जुलाई को तबियत खराब होने के कारण वहीं रूकना पड़ा। फिर तबियत थोड़ी ठीक लगी तो उन्होंने 26-27 की दरमियानी रात माउंट एबरेस्ट की चढ़ाई शुरु की और सुबह 6 बजे चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। अंजना के पिता राजेश सिंह एक छोटे किसान हैं। कम संसाधनों के बावजूद अंजना ने सफलतापूर्वक चढ़ाई करके अपनी माता-पिता का नाम रोशन किया। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ मार्गदर्शक एडवोकेट शिवेंद्र सिंह बघेल को दिया। अंजना एडवोकेट के साथ ही कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। उन्होंने रीवा के सरकारी कॉलेज से एलएलबी, एलएलएम और अमरपाटन के कॉलेज से बीएड की पढ़ाई की है। हालांकि, अंजना की यह कोई पहली उपलब्धि नहीं है। वह पहले 26 जनवरी 2025 को अफ्रीका की 19 हजार 341 फीट सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारों, मनाली की 15 हजार फीट ऊंची फ्रेंडशिप वैली और लद्दाख सीमा पर स्थित 6,011 फीट ऊंची शिनकुन पर्वत चोटी पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

Tags: Mount Elbras Europe Madhya Pradesh daughter from Maihar district highest Shikhar Anjana Singh
Previous Post

एक ऐसी अदाकारा जिसने ग्लैमर की दुनिया छोड़, अपनाई आध्यात्म की राह, शादी न करने का भी लिया फैसला

Next Post

मछली के जाल में फंस गया देश का सबसे जहरीला सांप बैंडेड करैत 

Next Post
मछली के जाल में फंस गया देश का सबसे जहरीला सांप बैंडेड करैत 

मछली के जाल में फंस गया देश का सबसे जहरीला सांप बैंडेड करैत 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist