• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

मध्यप्रदेश के उज्जैन की लाडली बेटी ने जीता मिस इंडिया का खिताब, बढ़ाया प्रदेश का मान

इसके पहले मिस एमपी बन चुकी निकिता, अब किया बड़ा कमाल

tmmirror_site by tmmirror_site
October 18, 2024
in Featured, National
0
मध्यप्रदेश के उज्जैन की लाडली बेटी ने जीता मिस इंडिया का खिताब, बढ़ाया प्रदेश का मान
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

मुंबई/उज्जैन/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश के उज्जैन की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज जीतकर न केवल अपने शहर का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। मुंबई के वर्ली में आयोजित इस ग्रांड फिनाले में निकिता ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि पहली बार किसी ने यह खिताब जीता है। अब नितिका मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके उज्जैन स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।निकिता ने महज दो महीने पहले फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2024 का खिताब जीतकर मिस इंडिया के सफर की शुरुआत की थी। यह उनका पहला सौंदर्य प्रतियोगिता अनुभव था, और इसमें उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से खुद को साबित किया। अभिनय के प्रति उनके जुनून और लिखने की कला ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। निकिता कई नाटकों की स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं, जिनमें 250 पेज की ‘कृष्ण लीला’ भी शामिल है, जो नाट्य मंच पर खासा सराही गई। निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल ने मीडिया से इस उपलब्धि पर कहा, जब निकिता ने मिस एमपी का खिताब जीता था, तभी हमें यकीन हो गया था कि वह कुछ बड़ा करेगी। भगवान महाकाल की कृपा से आज वह मिस इंडिया बन गई है। परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है और उनके उज्जैन स्थित घर में खुशी का माहौल है।निकिता की शिक्षा उज्जैन के कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई है, जहां से ही उन्होंने अभिनय और कला के प्रति अपनी रुचि को पहचाना। इसके बाद उन्होंने गुजरात की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से एक्टिंग, मॉडलिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग का कोर्स किया। स्कूल के दिनों में वह नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमेशा सबसे आगे रहती थीं और कॉलोनी के छोटे-मोटे कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं।निकिता के आगामी प्रोजेक्ट्स में अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘चंबल पार’ का नाम शामिल है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसके अलावा, उन्होंने कई एड फिल्मों में भी अभिनय किया है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं हैं, लेकिन मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या लगाता बढ़ रही है।निकिता का परिवार उनके करियर में अहम भूमिका निभा रहा है। पिता अशोक पोरवाल ऑयल कारोबारी है। माता राजकुमारी पोरवाल हाउस वाइफ है। उनकी बहन वैशाली जैसवाल इंदौर में रहती हैं, जबकि भाई प्रद्युम्न पोरवाल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इंजीनियर हैं। परिवार के इस समर्थन ने निकिता को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

#उज्जैन #मिसइंडिया #निकितापोरवाल #मध्यप्रदेश

Previous Post

सद्गुरु को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने किया मामले को खारिज 

Next Post

जानिए,कार्तिक मास में दीपदान का महत्व

Next Post
जानिए,कार्तिक मास में दीपदान का महत्व

जानिए,कार्तिक मास में दीपदान का महत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist