– मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत ग्राम पैरवारा का मामला
– विवाद सुलझना तो दूर वहां ग्रामीणों ने उन्हें ही बंधक बनाकर पीटा
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ स्टेट। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत ग्राम पैरवारा में मंगलवार की देर रात्रि जमीन विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ।
विवाद की सूचना पर डायल 100 को मिली आरक्षक और डायल हंड्रेड के पायलट मौके पर पहुंचे, लेकिन विवाद सुलझना तो दूर वहां ग्रामीणों ने उन्हें ही बंधक बनाकर उनके साथ काफी मारपीट की और जबरदस्ती शराब पिलाकर ट्रैक्टर में आग लगाते हुए उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। जानकारी के अनुसार काफी मशक्कत के बाद आरक्षक और पायलट अपनी जान बचाकर भाग सके।
घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि को जिले के मगरोन थाना अंतर्गत सुनवाहा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष जमीन की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया। इसके विरोध में दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मगरोन थाना की गाड़ी में तैनात आरक्षक और पायलट घटनास्थल पर पहुंच गए और जब उन्होंने घटना की स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया तो हालत और भी ज्यादा बिगड़ गए।




















Discussion about this post