• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए देवदूत बनें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

tmmirror.com by tmmirror.com
November 3, 2026
in Featured, State, मध्य प्रदेश
0
कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए देवदूत बनें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया।

48 नए DSP अधिकारियों ने पूरी की ट्रेनिंग, 20 महिला अधिकारी भी शामिल


डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार, 3 नवंबर को भोपाल के भौंरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में आयोजित 44वें और 45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नए पुलिस अधिकारियों को अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की असली पहचान सोशल मीडिया पर लोकप्रियता से नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान और उसके प्रति संवेदनशील व्यवहार से बनती है।

अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उन्हें सामाजिक समस्याओं को समझने और उनका निराकरण करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए देवदूत बनें पुलिस अधिकारी।मुख्यमंत्री ने वर्ष 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य देते हुए पुलिस अधिकारियों से ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान भी किया।

इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 48 प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस सेवा में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं। इनमें 20 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आज 48 नए जनसेवक मिले हैं, जो साढ़े आठ करोड़ जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया की लोकप्रियता के बजाय आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का है, लेकिन पुलिस अधिकारियों के सामने रील बनाने से ज्यादा जरूरी सामाजिक समस्याओं का समाधान करना है। नए अधिकारी जनता के बीच अपनी ऐसी पहचान बनाएं, जिससे समाज के हर वर्ग का उन पर भरोसा कायम हो। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ऐसे बनें, जिनका सम्मान समाज के सभी वर्गों में समान रूप से हो। विशेष रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए देवदूत बनकर काम करें। जनता के विश्वास को बनाए रखना ही पुलिस सेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Tags: cm mohan yadavmp newsPolice Officer
Previous Post

अखिलेश यादव के वाराणसी दौरे को लेकर राजभर की सपा प्रमुख को आत्ममंथन करने की नसीहत

Next Post

दीपावली के पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नकेल, इंदौर-जबलपुर में अभियान चलाकर की कार्रवाई

Next Post
दीपावली के पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नकेल, इंदौर जबलपुर में अभियान चलाकर की कार्रवाई

दीपावली के पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नकेल, इंदौर-जबलपुर में अभियान चलाकर की कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist