• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

मप्र के सीधी जिले से महिला के बाल खींचकर पीटते का वीडियो वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने पोस्ट कर भाजपा को घेरा

tmmirror_site by tmmirror_site
February 8, 2026
in State, Video
0
मप्र के सीधी जिले से महिला के बाल खींचकर पीटते का वीडियो वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने पोस्ट कर भाजपा को घेरा
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति महिला को बुरी तरह बाल पकड़ कर खींचकर पीट रहा है। जिसका वीडियो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है और गंभीर आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/सीधी। Sidhi Viral Video : मध्यप्रदेश के सीधी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहा है। आरोपी की पहचान संतोष पाठक के रूप में हुई है। वह एक यूट्यूबर है। महिला के साथ उसका गुमठी को लेकर विवाद हुआ था। बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि, संतोष ने पहले महिला को लाठी से पीटा और फिर बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया। यह वीडियो कांग्रेस के द्वारा भी शेयर किया गया है। वीडियो के आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि अब तक आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

महिला एक गुमठी लगाती है…

बताया जा रहा है कि, वीडियो में दिख रही महिला एक गुमठी लगाती है। इसी से उसके परिवार का भरण – पोषण होता है। महिला का आरोप है कि, कुछ दिन पहले संतोष ने गुमठी गायब करवा दी। थाने में शिकायत के बाद भी आरोपी संतोष के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।

https://x.com/jitupatwari/status/2020444546207973737?s=20

रविवार सुबह एक बार फिर विवाद हुआ

रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। महिला ने संतोष को चप्पल से मारने का प्रयास किया तो संतोष ने लाठी से उसे पीटा। वायरल वीडियो में जहां महिला गाली देते हुए नजर आ रही है वहीं आरोपी महिला के बाल पकड़कर उसे पीट रहा है। इस दौरान आसपास खड़े लोग वीडियो बना रहे हैं। किसी ने भी बीचबचाव कर महिला को बचाने या विवाद को रोकने का प्रयास नहीं किया। जब संतोष ने महिला को पीट दिया तब एक व्यक्ति ने आगे आकर संतोष को रोका।

वायरल वीडियो मामले में पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- फरियादिया हेमा सिंह निवासी भनवार, थाना बहरी जिला सीधी म.प्र. की रिपोर्ट पर संतोष पाठक पिता दिवाशंकर पाठक निवासी सिहौलिया थाना बहरी जिला सीधी (म.प्र.) एंव राहुल द्विवेदी पिता चन्द्रप्रताप द्विवेदी निवासी पुरानी बहरी जिला सीधी (म.प्र.) के विरुद्ध धारा 296बी, 115 (2), 351 (3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

Tags: Madhya pradesh Sidhi Viral Video
Previous Post

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर औपचारिक तौर पर समाप्त,दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति जताई

Next Post

महानगरों में ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) के पहिए थमे, देशव्यापी हड़ताल से लोग परेशान हुए

Next Post
महानगरों में ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) के पहिए थमे, देशव्यापी हड़ताल से लोग परेशान हुए

महानगरों में ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) के पहिए थमे, देशव्यापी हड़ताल से लोग परेशान हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist