चिकित्सीय परामर्श के माध्यम से अपनाएं कुछ नुस्खे, जानिए कुछ जरूरी उपाय
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ लाइफस्टाइल। यदि आपके मुंह में छाले या जलन अक्सर महसूस होती रहती है, जिससे खाने में तकलीफ, बोलने में दर्द और दिनभर बेचैनी बनी रहती है, तो सावधान हो जाएं। इसे मामूली समझकर नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। यह आपके शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी की वजह से भी हो सकता है।
ऐसे में यहां कुछ असरदार और घरेलू तरीके बताए गए हैं, जो न केवल राहत देते हैं बल्कि शरीर में विटामिन की कमी भी पूरी करते हैं। आगे जानिए ऐसी 5 आसान चीजें जो मुंह के छालों से छुटकारा पाने में आपकी मदद करेंगी।
इन विटामिन्स की कमी हो सकती है वजह
फोलिक एसिड (विटामिन B9)
विटामिन C
विटामिन B12
विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन)
इन 5 घरेलु उपायों से मिलेगी छालों से निजात
अंडा और दूध – दोनों में विटामिन B12 भरपूर होता है। रोजाना सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और छालों की समस्या कम होती है।
बादाम और मूंगफली – इनमें विटामिन B2 और हेल्दी फैट्स होते हैं जो त्वचा और मुंह की कोशिकाओं को मजबूत रखते हैं।
अमरूद और नींबू – ये विटामिन C से भरपूर हैं। अमरूद को सीधे खाएं या नींबू पानी पिएं, इससे इम्युनिटी मजबूत होगी और छाले जल्दी भरेंगे।
दही और छाछ – दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को विटामिन B समूह की कमी से बचाते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक जैसी हरी सब्जियां फोलिक एसिड और विटामिन C का अच्छा स्रोत हैं। नियमित सेवन से छालों में राहत मिलती है।
साथ ही यह सलाह भी दी जाती है कि चिकित्सक से परामर्श लेकर ही कुछ भी इस्तेमाल करें। हमारा उद्देश्य केवल जागरूक करना है। इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। इसलिए किसी भी दवा या नुस्खा के उपयोग के पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


