अब सुनीता विलियम्स कोझिकोड में नजर आई हैं। वह यहां एक छोटी सी फालूदा की दुकान पर पहुंचीं।
यहां केरल में उन्होंने ठंडी मिठाई का आनंद लिया और खूब तस्वीरें खींची।
उन्होंने वीडियो भी बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पूरी दुनिया जानती, वे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुनीता जब जीरो ग्रैविटी में तैरीं तो पूरी दुनिया से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। अंतरिक्ष में उनकी वापसी फंसी तो पूरी दुनिया ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की। हाल ही में सुनीता विलियम्स नासा से रिटायर हुई हैं। अब सुनीता विलियम्स कोझिकोड में नजर आई हैं। वह यहां एक छोटी सी फालूदा की दुकान पर पहुंचीं। यहां केरल में उन्होंने ठंडी मिठाई का आनंद लिया और खूब तस्वीरें खींची। उन्होंने वीडियो भी बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
सुनीता विलियम्स वीडियो में एक साधारण पीच रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। वह अपने आसपास के लोगों से बातचीत कर रही हैं और बड़े चाव से फालूदा का एक लंबा गिलास पी रही हैं।




















Discussion about this post