डिजिटल डेस्क न्यूज। केंद्र सरकार के फैसले नो डिटेंशन पॉलिसी का तमिलनाडु राज्य ने विरोध किया है। इसी के साथ विरोध करने वाला तमिलनाडु पहला राज्य बन गया है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने क्लास 5 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ को खत्म कर दिया था। यह इसलिए किया था कि यदि क्लास 5 से 8 तक का कोई भी छात्र परीक्षा में फेल असफल हो जाता है, तो उसे अगली क्लास में (प्रमोट) बढ़ाया नहीं किया जाएगा।
लेकिन तमिलनाडु सरकार ने केंद्र के इस फैसले का विरोध करते हुए बिगुल फूंक दिया है। तमिलनाडु सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने कहा कि उनके राज्य में केंद्र के इस फैसले का पालन नहीं होगा और वह नो डिटेंशन पॉलिसी को जारी रखेंगे।
बीते कुछ समय से केंद्र सरकार के फैसलों का विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले राज्यों में विरोध हो रहा है। #नोडिटेंशनपॉलिसी पर #मोदीसरकार के #फैसले का #विरोध करने वाला #तमिलनाडु पहला राज्य बन गया है।




















Discussion about this post