पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर निशाना साधते हुए भारत की झोली में पहला मेडल डाल दिया है
स्पोर्ट डेस्क/मिरर। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर निशाना साधते हुए भारत की झोली में पहला मेडल डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर की इस उपलब्धि को अद्भुत बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। मनु भाकर की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।पीएम मोदी ने कहा, “शाबाश, मनु भाकर, पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल जीतने के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने की बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता भारत के लिए और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मनु भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर बन गई हैं। ये अद्भुत उपलब्धि है।
0.1 पॉइंट से चूक गईं मनु
10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग के मुकाबले में मनु भाकर ने शनिवार को ही क्वालिफाई कर लिया था। मेडल ईवेंट रविवार को हुआ, जिसमें मनु भाकर शुरुआत से ही टॉप 3 में चल रही थीं। मनु भाकर मुकाबले के दौरान टॉप पर भी पहुंची थीं, लेकिन आखिरी राउंड तक पहुंचते-पहुंचते वो दोनों कोरियाई शूटर्स से पिछड़ गईं और तीसरे पायदान पर रहीं। सिल्वर मेडल के लिए मनु आखिर तक मुकाबले में थीं, हालांकि 0.1 से सिल्वर मेडल पर निशाना लगाने से चूक गईं है।
जानिए, किसे मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल
मनु भाकर ने जिस 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीता है, उस ईवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल कोरिया को मिले हैं. कोरिया की ओ ये जिन को गोल्ड और किम येजी को सिल्वर मेडल मिला है. जिन ने इस मुकाबले में कुल 243.2 पॉइंट हासिल करते हुए ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया।
#पेरिस_ओलंपिक_2024 #पेरिस#ओलंपिक




















Discussion about this post