न्यूज़ डेस्क/उधमपुर। देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की ओर से ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं हो रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू के उधमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा यह चुनाव देश की तरक्की और खुशहाली के लिए हो रहा है। बता दें यहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
जानिए, कौन नेता कहां से करेगा रैली और सभा
चुनाव कार्यक्रमों की जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी तमिलनाडु के कोयंबटूर में इंडिया गठबंधन की रैली करेंगे। यह सीट इसलिए अहम है क्योंकि बीजेपी ने यहां से अपने तमिलनाडु अध्यक्ष को मैदान में उतारा है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिवगंगा से उम्मीदवार टी देवनाथन यादव के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पीलीभीत में सपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि देश में सात चरणों में चुनाव होना है।




















Discussion about this post