मोहन भागवत ने पेश की हिंदुत्व की व्यापक परिभाषा
‘संघ की 100 साल की यात्रा ‘नए क्षितिज’ व्याख्यान श्रृंखला भव्य कार्यक्रम
सलमान खान ने बेहद सादगी के साथ बैठकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के विचारों को सुना।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई के वर्ली में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जब बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान दर्शकों की दीर्घा में नजर आए, सबका ध्यान उन्होंने खींच लिया। यह मौका था ‘संघ की 100 साल की यात्रा ‘नए क्षितिज’ व्याख्यान श्रृंखला का, जहा सलमान खान ने बेहद सादगी के साथ बैठकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के विचारों को सुना।
ग्लैमर और वैचारिक मंथन के इस दुर्लभ संगम ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, बल्कि हिंदुत्व और राष्ट्रीयता पर एक नई चर्चा को भी जन्म दिया है।
संबोधन के दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदुत्व को किसी संकुचित दायरे में बांधने के बजाय उसे भारत की मौलिक पहचान बताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘हिंदू’ शब्द किसी विशेष पूजा पद्धति या धर्म का विरोधी नहीं है।
भागवत के अनुसार, भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमा के भीतर रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है क्योंकि हमारी जड़ें और सभ्यता एक ही हैं।
आमतौर पर राजनीतिक और वैचारिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखने वाले सलमान खान का संघ के इस बौद्धिक सत्र में पहुंचना एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। कार्यक्रम में उनके साथ फिल्म निर्माता सुभाष घई और गीतकार प्रसून जोशी भी मौजूद थे।




















Discussion about this post