सावधान!देश में आर्मी के नाम पर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय, लोगों को घर- गृहस्थी का सामान दिखाकर ऑनलाइन ठग रहा
न्यूज डेस्क/मिरर। हिंदुस्तान के नागरिकों का अपनी आर्मी पर भरोसा इतना है कि नाम सुनते हैं किसी तरह की परवाह नहीं करते और भरोसा कर लेते हैं, लेकिन भारत के अंदर कुछ समय से आर्मी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह जबरदस्त ढंग से सक्रिय है। आलम यह है कि आर्मी का नाम बता कर एक गिरोह लोगों को घर गृहस्थी का सामान ऑनलाइन बेचने के नाम पर ठग रहा है।बीते कुछ समय से ठगी की कुछ घटनाएं जबलपुर में आर्मी के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा लगातार की जा रही है। बताया जाता है कि यह पूरा एक गिरोह है,जिसमें दो से तीन लोग भोले-भाले लोगों को सुनियोजित तरीके से घेर कर अपना शिकार बनाते हैं, और वारदात को ऑनलाइन तरीके से अंजाम देते हैं।
इस तरह करते हैं पूरी ठगी
यह ठग गिरोह लोगों को बाकायदा पूरी तरह भरोसे में लेकर ठगने का काम करता है, लोगों को यदि किसी तरह का संदेह होता है, तो आर्मी के अपने आइडेंटिटी कार्ड और एयरपोर्ट से सामान डिलीवर होने जैसा भरोसा दिलाते हैं। बाकायदा अपनी फोटो कार्ड पर लगी हुई ऑनलाइन भेजते हैं ताकि सामने वाले को पूरा भरोसा हो जाए। ठग ऑनलाइन संवाद करते हैं और आर्मी की ड्रेस पहने हुए फोटोयुक्त अपने पूरे दस्तावेज दिखाते हैं ताकि पहले ही बार में आर्मी के नाम और सारे दस्तावेज देखकर लोग भरोसा कर लें। इसके बाद जो सामान बेचते हैं, उसका 10 परसेंट और डिलीवरी चार्ज की डिमांड करते हैं।
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को बनाया है ठगी का सेंटर
ऑनलाइन घर गृहस्थी का सामान बेचने के नाम पर ठग करने वाला यह गिरोह जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को अपना केंद्र बिंदु सेंटर प्वाइंट बनाया हुआ है, जहां से वह अपने आर्मी की ड्रेस पहने हुए एक तस्वीर भेजता है, और झांसे में फंसा लेता है। इसके बाद यहीं से सामान डिलीवर कर आर्मी की गाड़ी में लोड करवा कर पता ठिकाने में भेजने की बात करता है। इसके बाद अपने मंसूबों को पूरा अंजाम देते ही ठग पैसा लेने के बाद अपनी नियत के मुताबिक सामने वाले से संपर्क तोड़ देता है। अंततः भोले-भाले लोग एक बड़ी ठगी का शिकार आर्मी के नाम पर हो जाते हैं, और ठग गिरोह मौज उड़ाते हुए फुर्र हो जाता है।
डुमना एयरपोर्ट के गार्ड ने बताई सच्चाई
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर एक परेशान व्यक्ति जो ठगी का शिकार हुआ खोजते हुए सुमित कुमार नाम के व्यक्ति को पूछते हुए पहुंचा। यहां पहुंच कर बाहर गार्ड से पतासाजी में पता चला कि इस तरह की चपत तो कई लोगों को लग चुकी है। ऑनलाइन ठगी के नाम पर ₹5000 गवा चुके पवन के उसे वक्त होश उड़ गए जब यहां गार्ड ने बताया कि आप तो 5000 की चपत में ही संभल गए लोगों को लाखों रुपए की चपत आर्मी के नाम पर करने वालों ने लगाई है। अपने साथ हुई इस वारदात की शिकायत पवन ने पुलिस और साइबर पुलिस को भी की है। यह ठगी करने वाला गिरोह ज्यादातर महिलाओं को अपना पहला शिकार बनाता है ताकि घर गृहस्थी के साजो समान के नाम पर महिलाएं आकर्षित हो जाएं। इस घटना में भी यही हुआ पवन की पत्नी ने ऑनलाइन सामान देखकर खरीदने के लिए कहा और ठगने वालों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पहले ₹1400 लिए उसके बाद ₹3500 ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इस पूरे घटनाक्रम में आर्मी और डुमना एयरपोर्ट की छवि धूमिल हो रही है।
#Indianarmy #dumnaairport #Jabalpur #thug




















Discussion about this post