• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

श्योपुर के जंगल में घायल मिले कूनो के चीते के शरीर से पांच छर्रे मिले, जबलपुर में इलाज के दौरान हुई मौत, वन विभाग में हड़कंप

tmmirror.com by tmmirror.com
October 28, 2026
in Featured, Lifestyle, State
0
kuno national park ceeta pic by wikiediya
494
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

मामले की विस्तृत जांच के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को शामिल करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की है।

श्योपुर के जंगल में घायल अवस्था में मिला था चीता

डिजीटल डेस्क न्यूज़/जबलपुर/भोपाल। श्योपुर के जंगल में घायल मिले कूनो के 19 महीने के नर चीते की आखिरकार मौत हो गई। इस मौत के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। चीते की जानकारी के अनुसार जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। चीते के शरीर में गोली के कई छर्रे मिले थे, जिनसे उसके आंतरिक अंगों, हड्डियों, मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा था। डॉक्टरों ने आपातकालीन सर्जरी कर उसके शरीर से 5 छर्रे निकाले, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए वन विभाग और पुलिस अधिकारियों की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गठित की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चीते को गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी।

वन विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, केएनजी 22 नाम का 19 महीने का नर चीता 25 अक्टूबर 2026 को श्योपुर टेरिटोरियल वन मंडल के कंपार्टमेंट नंबर 748 में घायल अवस्था में मिला था। शुरुआती एक्स-रे जांच में उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में धातु के बाहरी टुकड़े दिखाई दिए। इसके बाद वन विभाग ने उसका उपचार शुरू कराया।

चीते की गंभीर हालत को देखते हुए विशेषज्ञों से सलाह ली गई। बेहतर उपचार के लिए उसे जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु शल्य चिकित्सा एवं रेडियोलॉजी विभाग में भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसकी विस्तृत जांच की।

छर्रे की चोटों से मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा
26 अक्टूबर की रात करीब 11:50 बजे चीते की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान उसके शरीर पर कई घाव मिले। उसके पिछले दोनों पैरों में लकवे जैसी स्थिति थी और उसे पेशाब करने में भी परेशानी हो रही थी। इन लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी और तंत्रिका तंत्र में गंभीर चोट की आशंका जताई। सीटी स्कैन में कमर की रीढ़ की पहली हड्डी (L1) और छाती की 13वीं हड्डी (T13) के आसपास धातु के कई टुकड़े मिले।
इसके अलावा बाएं कंधे के पास त्वचा के नीचे दो धातु के टुकड़े और दाएं फेफड़े के भीतर भी एक टुकड़ा पाया गया। चिकित्सकीय जांच के अनुसार, इन चोटों से चीते के आंतरिक अंगों, हड्डियों, मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा था। चोटों की गंभीरता के कारण उसकी हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी।

सामान्य बेहोशी देकर आपातकालीन सर्जरी में निकाले छर्रे
चीते की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सामान्य बेहोशी देकर आपातकालीन सर्जरी की। ऑपरेशन प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा जावरे और प्रोफेसर डॉ. रणधीर सिंह की निगरानी में किया गया। इस दौरान स्नातकोत्तर शोधार्थियों ने भी सहयोग किया। सर्जरी के दौरान चीते के शरीर से गोली के पांच छर्रे निकाले गए। ऑपरेशन के बाद उसे गहन निगरानी में रखा गया और लगातार उपचार दिया गया।
हालांकि, गंभीर चोटों के चलते उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। आखिरकार 27 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5:10 बजे चीते ने दम तोड़ दिया। जबलपुर में किए गए उपचार और सर्जरी से संबंधित रिपोर्ट भोपाल स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव कार्यालय को भी भेजी गई।

चीते को गोली किसने मारी,सवाल खड़े…? 
चीते के शरीर में गोली के छर्रे मिलने के बाद उसके घायल होने की परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की विस्तृत जांच के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को शामिल करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि चीते को गोली किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में आरोपी या घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मौत के बाद देश में 58 चीते बचे
वन विभाग के अनुसार, इस नर चीते की मौत के बाद भारत में चीतों की कुल संख्या 58 रह गई है। इनमें 52 चीते कूनो नेशनल पार्क, चार गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य और दो वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में हैं। चीतों के पुनर्वास और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के बीच कम उम्र के इस नर चीते की मौत ने वन्यजीव सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Tags: causing panic in the forest departmentFive pellets were found in the body of a Kuno leopard found injured in the Sheopur forest. It died during treatment in Jabalpur
Previous Post

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देने की संभावना, बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार

Next Post

जगत में कोई भी परमानेंट नहीं होता, आज हम कथा सुना रहे हैं, कल कोई और सुनाएगा : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Next Post
File Photo BY pandit Dhirendra Krishna Shastri Facebook

जगत में कोई भी परमानेंट नहीं होता, आज हम कथा सुना रहे हैं, कल कोई और सुनाएगा : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist