• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन का समय बदला, आज 1 नवंबर से नया शेड्यूल

tmmirror.com by tmmirror.com
November 1, 2026
in Featured, Lifestyle, National, उत्तर प्रदेश
0
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन का समय बदला,प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोशल मीडिया
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

नए शेड्यूल के अंतर्गत श्री रामलला सरकार का दर्शन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:35 बजे तक बंद रहेगा।

वहीं, रात 8:30 बजे के बाद रामानंदाचार्य प्रवेश द्वार से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/अयोध्या। विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के राम मंदिर में शरद ऋतु के चलते रविवार, एक नवंबर से दर्शन की अवधि और आरती का समय बदल जाएगा। समय सारणी में यहां बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार नए शेड्यूल के अंतर्गत श्री रामलला सरकार का दर्शन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:35 बजे तक बंद रहेगा। वहीं, रात 8:30 बजे के बाद रामानंदाचार्य प्रवेश द्वार से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं को रात 9:15 बजे तक ही दर्शन का अवसर मिलेगा

दर्शन मार्ग में पहले से मौजूद श्रद्धालुओं को रात 9:15 बजे तक ही दर्शन का अवसर मिलेगा। रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और दस बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। उधर, राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेन्द्र मिश्र ने पुजारियों को मीडिया से दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्हें मंदिर परिसर में किसी प्रकार का वीडियो नहीं बनाने और सोशल मीडिया स्टेटस पर राम मंदिर की तस्वीर नहीं लगाने की हिदायत दी गई।

मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे
नए शेड्यूल के अनुसार मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे। भोर में 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके बाद 6:30 बजे तक अभिषेक, श्रृंगार और भोग की प्रक्रिया के लिए पट बंद रहेंगे।

सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी और सात बजे से डी-1 प्रवेश द्वार से श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू होगा। सुबह सात से आठ बजे तक दर्शन के बाद 8:00 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे तक दर्शन होंगे। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजभोग के लिए पट बंद रहेंगे। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी।

12:30 से 1:30 बजे तक विश्राम के लिए पट बंद रहेंगे

इसके बाद 12:30 से 1:30 बजे तक विश्राम के लिए पट बंद रहेंगे। दोपहर 1:35 बजे से फिर दर्शन शुरू होंगे, जो शाम चार बजे तक चलेंगे। शाम चार से 4:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे तक दर्शन होंगे। 6:45 से सात बजे तक धूप-दीप और नैवेद्य की प्रक्रिया के बाद शाम सात बजे संध्या आरती होगी। इसके बाद रात आठ बजे तक दर्शन होंगे। रात आठ से 8:30 बजे तक धूप-दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। रात 8:30 से 9:15 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे। इसके बाद 9:15 से 9:30 बजे तक पट बंद रहेंगे और शयन आरती होगी। रात दस बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

Tags: ayodhya ram mandirramlala sarkarUP GovernmentUP NewsYogi Adityanath
Previous Post

MP NEWS: बैतूल को 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,मुख्यमंत्री ने चार जिलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को अंतरित की 30 करोड़ से अधिक बोनस राशि

Next Post

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक परिसर में ‘संकल्प वृक्ष’ का रोपण किया

Next Post
मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक परिसर में ‘संकल्प वृक्ष’ का रोपण किया,प्रतीकात्मक तस्वीर,फाइल फोटो

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक परिसर में ‘संकल्प वृक्ष’ का रोपण किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist