गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में 271 रन चेज कर रही श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई
डिजिटल डेस्क न्यूज़/स्पोर्ट्स। भारतीय महिला टीम ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने मंगलवार को ओपनिंग मैच में श्रीलंका को 59 रन के बड़े अंतर से हराया। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में 271 रन चेज कर रही श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू (43 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने 47 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। एक रन DLS मैथड के कारण बड़ा। बारिश के कारण मैच 47-47 ओवर का कर दिया गया था। श्रीलंका से इनोका राणावीरा ने 4 विकेट झटके। 46वें ओवर की चौथी बॉल पर श्रीलंका का आखिरी विकेट गिरा। इनोका राणावीरा को प्रतीका रावल ने LBW कर दिया। इसी विकेट के साथ भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच जीत लिया है।




















Discussion about this post