डिजिटल डेस्क न्यूज़। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने गुरुवार देर रात इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। GSLV-F17/EOS-05 (Naughty Boy) मिशन को आंध्र प्रदेश के हरिकोटा से 2.55AM को लॉन्च किया गया।
सैटेलाइट को तय ऑर्बिट (सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट) में स्थापित कर दिया गया है। यह आर्बिट पृथ्वी से करीब 35,786 हजार किमी दूर है। यानी यह सैटेलाइट 24 घंटे में पृथ्वी का एक चक्कर लगाएगा।
अन्य सैटेलाइट पृथ्वी के पास होने से तेजी से निकलते थे, जिससे इमेज ठीक से नहीं बन पाती थी। अब भारत अब बड़े इलाकों पर नजर रख सकता है। इस मिशन में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के 16,500 साइंटिस्ट, इंजीनियर और सपोर्ट स्टाफ ने काम किया। श्रीहरिकोटा से किसी बड़े रॉकेट की यह 107वीं लॉन्चिंग थी।
जियो-ऑर्बिट में भारत का पहला डेडिकेटेड इमेजिंग सैटेलाइट
ISRO चीफ वी नारायणन ने कहा- मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रॉकेट (GSLV F17 व्हीकल) ने एक जियो-इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से तय ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है।




















Discussion about this post