जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी ने कहा, मथुरा-वृंदावन में भव्य परिसर बनाने से ब्रज के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और मजबूती मिलेगी।
——————————————–
डिजिटल डेस्क न्यूज़। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया। हमारी कोशिश है कि अयोध्या और काशी की तरह मथुरा-वृंदावन में भव्य परिसर बने। सीएम ने कहा, जिन लोगों को ये सब अच्छा नहीं लगता, वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। जिन्हें ये अच्छा लगता है कि वे कहते हैं कि देखो अयोध्या में रामलला फिर से विराजमान हो गए हैं।
जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी ने कहा, मथुरा-वृंदावन में भव्य परिसर बनाने से ब्रज के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और मजबूती मिलेगी। सीएम योगी ने कहा- आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन सरकार आपके साथ मिलकर आपकी भावनाओं के अनुरूप इस ब्रज भूमि को बनाने में कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। CM योगी ने कहा- मैं पूरे प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 5200 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का कार्य किया था। अनेक आक्रमण हुए, अनेक लोगों ने अपनी आस्था को भारत पर थोपने का प्रयास किया लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा पाया और जिन्होंने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वो खुद मिट्टी में मिल गए।




















Discussion about this post