• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे

tmmirror.com by tmmirror.com
September 24, 2026
in Featured, National
0
चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के तीन सदस्यीय पैनल में पिछले 10 महीनों के दौरान कम से कम 14 बार फैसलों को लेकर मतभेद सामने आए।
——————————————————————————————————
डिजिटल डेस्क/न्यूज़।
चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के तीन सदस्यीय पैनल में पिछले 10 महीनों के दौरान कम से कम 14 बार फैसलों को लेकर मतभेद सामने आए। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कई फैसलों पर आपत्ति जताई और अपनी चिंताओं को कैबिनेट सचिव तक पहुंचाया।

इस रिपोर्ट के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ज्ञानेश कुमार का नाम किसी बड़े राजनीतिक विवाद के केंद्र में आया हो। वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से लेकर जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद की व्यवस्था और अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े ट्रस्ट के गठन तक, उनके करियर में कई अहम पड़ाव रहे हैं।

CEC बनते ही बदला चुनाव आयोग का माहौल…?
CEC बनने के बाद उनके शुरुआती आदेशों में से एक चुनाव आयोग के कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर था। अधिकारियों के मुताबिक, बैठकों में बहस और गर्मागर्म चर्चा भी बढ़ी।

इसके बाद आया SIR, यानी वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन। कई राज्यों में वोटर लिस्ट की इस प्रोसेस को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि वोटरों के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया से चुनावों में BJP को फायदा पहुंचाया जा सकता है। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया और इन दावों को गुमराह करने वाला बताया।

2024 के लोकसभा चुनाव और इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्षी लीडर लगातार CEC के फैसलों पर सवाल खड़े करते रहे। इसमें BJP नेताओं द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर कार्रवाई न करना, विपक्षी पार्टियों के अकाउंट ब्लॉक करना, ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों पर ध्यान नहीं देना, चुनाव अधिकारियों को बीजेपी के पक्ष में काम करने के दबाव जैसे आरोप शामिल रहे।

Tags: Questions once again about the tenure of Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar
Previous Post

NASA और SpaceX अपने अगले मिशन Crew-13 के लिए तैयार,मिशन की लॉन्चिंग 1 अक्टूबर को शेड्यूल

Next Post

मध्य प्रदेश भाजपा को करीब 8 महीने बाद नया संगठन महामंत्री मिला

Next Post
मध्य प्रदेश भाजपा को करीब 8 महीने बाद नया संगठन महामंत्री मिला

मध्य प्रदेश भाजपा को करीब 8 महीने बाद नया संगठन महामंत्री मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist