इस बार मिशन को NASA की एस्ट्रोनॉट जेसिका वाटकिंस लीड करेंगे।
डिजिटल डेस्क/स्पोर्ट्स न्यूज़। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और SpaceX अपने अगले मिशन Crew-13 के लिए तैयार हैं। NASA के अधिकारियों के मुताबिक,मिशन की लॉन्चिंग 1 अक्टूबर को शेड्यूल है। इस बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन(ISS) मिशन को NASA की एस्ट्रोनॉट जेसिका वाटकिंस लीड करेंगे। वह पहली बार बतौर कमांडर किसी मिशन की कमान संभालेंगी।
जेसिका 2022 में NASA के SpaceX Crew-4 मिशन के तहत मिशन स्पेशलिस्ट के तौर पर पहली बार ISS पहुंची थीं। उन्होंने करीब 170 दिन ऑर्बिट में बिताए थे। Crew-13 उनका दूसरा स्पेसफ्लाइट मिशन होगा।
कौन हैं जेसिका वॉटकिंस

जेसिका वॉटकिंस मैरीलैंड के गेथर्सबर्ग में जन्मीं और कोलोराडो के लाफायेट में पली-बढ़ीं। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से जियोलॉजिकल व एनवायर्नमेंटल साइंसेज में ग्रेजुएशन किया। बाद में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से जियोलॉजी में डॉक्टरेट किया। वह ISS लॉन्ग-ड्यूरेशन एक्सपेडिशन का हिस्सा बनने वाली पहली ब्लैक महिला हैं।




















Discussion about this post