• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, तनावपूर्ण माहौल

tmmirror.com by tmmirror.com
September 26, 2026
in State
0
मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, तनावपूर्ण माहौल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पर भीड़ उग्र हो गई। इसके बाद काफी देर तक यहां हालात तनावपूर्ण रहा।



डिजिटल डेस्क न्यूज़/दमोह।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पर भीड़ उग्र हो गई। इसके बाद काफी देर तक यहां हालात तनावपूर्ण रहा। हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज हिनोता गांव में युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिव सिंह लोधी की मौत के मामले को लेकर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

शव के गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर जुट गईं। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई और पुलिसकर्मियों पर कीचड़ व मुरम फेंकने की बात सामने आई है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार पथराव में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। वहीं कुछ स्थानीय सूत्रों की ओर से एसआई महेंद्र जगत और दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व के घायल होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि गांव में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के दौरान शिव सिंह लोधी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश था। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सागर में पैनल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव को गांव पहुंचाया। शव पहुंचते ही एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।

Tags: creating a tense atmosphereMadhya Pradeshmp news damoh news Police and villagers clash in Damohतनावपूर्ण माहौलमध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने
Previous Post

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच गजानन की विदाई, भक्त मायूस

Next Post

रीवा में युवक का अनोखा प्रदर्शन, किताब लेकर सड़क पर बरसते पानी में बैठा

Next Post
रीवा में युवक का अनोखा प्रदर्शन, किताब लेकर सड़क पर बरसते पानी में बैठा

रीवा में युवक का अनोखा प्रदर्शन, किताब लेकर सड़क पर बरसते पानी में बैठा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist