जबलपुर। बनवासी विकास परिषद और मातृशक्ति परम वैभव समिति के संयुक्त तत्वाधान में शबरी गौरव सम्मान समारोह भेड़ाघाट में आयोजित हुआ।जानकारी के अनुसार यह आयोजन श्री अयोध्या जी में रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शबरी गौरव सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दीदी वंदना आनंद ने किया। कार्यक्रम में एकल विद्यालय के सभी आचार्यों की वस्त्र स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। जिसमें 400 महिलाओं को शबरी सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें सभी महिलाओं को वस्त्र, स्मृति चिह्न दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरगी विधायक नीरज सिंह, सी.एच.ओ संजय मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष अनंत डीके, प्रांत संगठन मंत्री किशोरी लाल, दमयंती सिंह, संजय जैन, विनय तिवारी,शिव पटैल,सुजाता तिवारी, ज्योति विश्वकर्मा, शुभांजलि, शांति पटेल आदि उपस्थित रहीं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...


















Discussion about this post