• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
मध्यप्रदेश से बताया पीएम मोदी ने लोकसभा में 370 सीट कैसे लाएं

मध्यप्रदेश से बताया पीएम मोदी ने लोकसभा में 370 सीट कैसे लाएं

February 12, 2024
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

August 18, 2026
भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

July 9, 2026
पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

June 14, 2026 - Updated on June 15, 2026
पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

June 13, 2026 - Updated on June 15, 2026
राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

June 8, 2026
म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

June 7, 2026 - Updated on June 8, 2026
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

June 6, 2026 - Updated on June 8, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

June 3, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

June 3, 2026
दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

June 3, 2026
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

June 2, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 18, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Politics

मध्यप्रदेश से बताया पीएम मोदी ने लोकसभा में 370 सीट कैसे लाएं

झाबुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताई रणनीति

tmmirror_site by tmmirror_site
February 12, 2024
in Politics
Reading Time: 1 min read
A A
0
मध्यप्रदेश से बताया पीएम मोदी ने लोकसभा में 370 सीट कैसे लाएं
FacebookTwitter

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट का आंकड़ा पार कर जाएगी और यहां तक की संसद में विपक्षी नेता भी कह रहे हैं कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी। लेकिन यह संभव है इसका मंत्र पीएम मोदी ने खुद दिया है।

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में आदिवासी समुदाय के सदस्यों की एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यदि 370 वोट बढ़ेंगे तो 370 का आंकड़ा अपने आप पहुंच जायेगा। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी है और उन्हें केवल चुनाव के समय ही गांव, किसान और गरीब याद आते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने देश के दक्षिण में भगवान राम से जुड़े मंदिरों का दौरा किया तो उन्हें लोगों से जबरदस्त प्यार मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी फूट डालने की अपनी आखिरी रणनीति का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो लोगों को लूटने का काम करती है और जब सत्ता से बाहर होती है तो भाषा, क्षेत्र और जाति के आधार पर (समाज में) बांटने का काम करती है। लूट और फूट कांग्रेस का ऑक्सीजन है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चूंकि वह आदिवासियों और गरीबों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं इसीलिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेता उन्हें अपशब्द बोलते हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन लोग कांग्रेस की सच्चाई जानते हैं और उसे उनके मकसद में कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने ही पापों के दलदल में फंस चुकी है वह जितना निकलने की कोशिश करेगी उतना फंसेगी।

उन्होंने कहा कि 2023 (विधानसभा चुनाव) में कांग्रेस की छुट्टी हो गई और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका पूरा सफाया होना तय है।

प्रधानमंत्री कहा, विधानसभा चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को आईना दिखाया। आगामी लोकसभा चुनावों में भी देश के कौने-कौने में मिजाज ऐसा ही है।

प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से आगामी चुनाव में भाजपा को लोकसभा की 543 में से 370 सीट जिताने के लिए पिछले तीन चुनावों में प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मिले सबसे अधिक मत की तुलना में 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं, संसद में विपक्षी नेता भी अब भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन राजग के लिए अबकी बार 400 पार की बात कह रहे हैं।

मोदी ने कहा,मुझे यकीन है कि भाजपा का कमल निशान निश्चित रूप से अपने दम पर 370 का आंकड़ा पार कर जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने के लिए झाबुआ नहीं आए हैं, बल्कि हालिया विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में मिले जबरदस्त समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद देने के खातिर एक ‘सेवक’ के रूप में आए हैं।

भाजपा ने हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है।

जनसभा को संबोधित करने से पहले शुरू की गई 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार मध्य प्रदेश में दोगुनी गति से काम कर रही है।

उन्होंने पिछले साल शुरू किए गए राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का जिक्र करते हुए कहा, हमने वोट के लिए नहीं, बल्कि आदिवासियों के स्वास्थ्य के लिए सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

झाबुआ एक आदिवासी बहुल जिला है जिसकी सीमा भाजपा शासित राज्य- गुजरात और राजस्थान, से सटी हुई है।

संयोग से, देशभर में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित 47 लोकसभा सीट में से छह मध्य प्रदेश में, चार गुजरात में और तीन राजस्थान में हैं।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट में से 28 पर जीत हासिल की थी, जिसमें एसटी के लिए आरक्षित छह सीट शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात की सभी 26 और राजस्थान की 25 सीट पर भी जीत दर्ज की थी।

उन्होंने कहा, दक्षिण में जब मैंने भगवान राम से जुड़े मंदिरों का दौरा किया तो महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने मुझ पर अनगिनत आशीर्वाद बरसाए। मैंने देश की ताकत को अनुभव किया।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के दौरान पार्टी ने कभी भी आदिवासियों के विकास या उनके सम्मान के बारे में नहीं सोचा और उन्हें केवल वोट बैंक माना।

मोदी ने कहा,कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू) को राष्ट्रपति बनने से रोकने की भी कोशिश की।

उन्होंने सभा में कहा,भाजपा के लिए आदिवासी वोट बैंक नहीं, बल्कि देश का गौरव और भविष्य हैं। मोदी उनके लिए काम करने की गारंटी देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान (2014 तक) आदिवासी बच्चों के लिए केवल 100 एकलव्य आवासीय स्कूल खोले गए, जबकि अब यह आंकड़ा चार गुना हो गया है।

उन्होंने कहा, एक भी आदिवासी शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए ये मोदी को मंजूर नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए एक मंत्रालय की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि वे वन फसल, जिन पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करती है, उनकी संख्या 10 से बढ़ाकर लगभग 90 कर दी गई है और ‘वन धन’ केंद्र भी खोले गए हैं, जबकि जन-मन योजना भी लागू की जा रही है।

उन्होंने कहा, 1.75 लाख से अधिक लाभार्थियों को भूमि अधिकार संबंधी समस्याओं से बचाने के लिए आज ‘स्वामित्व पत्र’ दिए गए। भाजपा सरकार ने आदिवासियों को भूमि अधिकार वापस कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि झाबुआ में एक ‘सीएम राइज स्कूल’ शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यहां ‘क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय’ की आधारशिला भी रखी।

मोदी ने कहा,यह मेरी गारंटी है कि तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा। महिला किसानों को ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे ‘नमो ड्रोन दीदी’ बनकर कृषि क्रांति ला सकें।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गांवों के बारे में चिंता नहीं की और अपने महलों की चिंता में डूबी रही। अब, स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी अपने वरिष्ठ नेताओं से पूछ रहे हैं कि मोदी के खिलाफ वोट कैसे मांगा जाए। वे मुसीबत में हैं।

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जर्जर हालत में है और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अंदर खूब भगदड़ मची हुई है।
Previous Post

श्रीलंका और मॉरिशस भारत की राह पर,अब करेंगे UPI पेमेंट, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

Next Post

किसान नेता रामरतन यादव को क्राइम ब्रांच ने बगैर कारण बताए किया गिरफ्तार, थाने में घंटों मचा रहा हंगामा

Related Posts

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन बने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन बने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री

by tmmirror_site
May 18, 2026
0

- पूरी कैबिनेट (20 मंत्रियों) को शपथ दिलाई। - ऐसा 64 साल के बाद हुआ  ------------------------------------- डिजिटल डेस्क न्यूज। kerlam...

AI Impact Summit 2026 : यूथ कांग्रेस का ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे

AI Impact Summit 2026 : यूथ कांग्रेस का ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे

by tmmirror_site
February 20, 2026
0

सम्मेलन के पांचवें दिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश किया और Shirtless होकर...

प्रशांत किशोर (Pk)खुद की चुनावी सफलता की पटकथा लिखने में फेल, करारी का सामना

प्रशांत किशोर (Pk)खुद की चुनावी सफलता की पटकथा लिखने में फेल, करारी का सामना

by tmmirror_site
November 21, 2025
0

जनसुराज बिहार चुनाव में बुरी तरह हारी, चिंतन, मनन समीक्षा बड़ा सवाल, आखिर रणनीतिकार पीके से कहां हो गई चूक...

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 121 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ 65% वोटिंग, औरंगाबाद में पीएम मोदी की रैली 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 121 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ 65% वोटिंग, औरंगाबाद में पीएम मोदी की रैली 

by tmmirror_site
November 7, 2025
0

औरंगाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले पहले से ही बच्चों को रंगदार बनाने की बात कर रहे...

Next Post
किसान नेता रामरतन यादव को क्राइम ब्रांच ने बगैर कारण बताए किया गिरफ्तार, थाने में घंटों मचा रहा हंगामा

किसान नेता रामरतन यादव को क्राइम ब्रांच ने बगैर कारण बताए किया गिरफ्तार, थाने में घंटों मचा रहा हंगामा

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta