भोपाल/न्यूज डेस्क। देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कांग्रेस इन दिनों अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी जहां देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं,तो वहीं पीछे-पीछे कई कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े नेता कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं में सबसे ऊपर मध्यप्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके पुत्र सांसद नकुलनाथ चर्चा में है। खबर है की औपचारिक घोषणा भले ही कमलनाथ ने अभी अपने स्तर पर ना कि हो लेकिन वह लगभग पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने की खबर तो सामने आ चुकी है लेकिन भाजपा ज्वाइन करने की खबर अभी कमलनाथ की ओर से नहीं की गई है। कांग्रेस के अंदर अभी हालात यह बने हुए हैं कि तू चल मैं आया यानी आगे आगे बड़े नेता और पीछे-पीछे और भी नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ दूसरे दलों का खासतौर से भाजपा का दामन पकड़ने की ओर आगे बढ़ रहे हैं, यू कहां जाए कि भाजपा में जाने की होड़ मची हुई है। मध्य प्रदेश से ही कमलनाथ, नकुलनाथ और सज्जन सिंह, बाला बच्चन जैसे नेताओं के नाम सुर्खियों में हैं।
दिग्विजय और पटवारी कुछ नहीं कर पा रहे
इधर मध्य प्रदेश कांग्रेस को बचाने में ऐसी कोई भी अब तक बड़ी कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय से ही वह वर्तमान में पीसीसी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए जीतू पटवारी भी कोई खास कदम नहीं उठा पा रहे हैं। मीडिया से बातचीत में अब तक इन्होंने यही कहा कि कमलनाथ जी और तमाम विधायक कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही सामने आ रही हैं। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश और देश के अन्य राज्यों से कौन नेता है जो कांग्रेस का हाथ छोड़कर जाना चाहते हैं।
मनीष तिवारी भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस चर्चा
अन्य राज्यों में जहां कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है तो वहीं देश और दिल्ली के भी कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ने का मूड बना रहे हैं, जिसमें फिलहाल मनीष तिवारी का नाम सुर्खियों में है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक कांग्रेस की ओर से भाजपा पर जबरदस्त हमला बोलने वाले मनीष तिवारी भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष तिवारी का भाजपा में जाना लगभग तय हो गया है हालांकि अभी इस पर मनीष तिवारी या कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की ओर से कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।




















Discussion about this post