न्यूज डेस्क/भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में पाटन विधानसभा से विधायक अजय बिश्नोई अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। अक्सर, अजय बिश्नोई कई मसलों पर अपनी ही पार्टी के विपरीत खड़े नज़र आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही मसला सामने आ रहा है। लोकसभा प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जबलपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाया है। इस पर सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें पाटन विधायक अजय बिश्नोई की फोटो लगी हुई है, और शुभकामनाएं कुछ इस अंदाज में दी गई है कि जिसे पढ़कर यह महसूस किया जा सकता है कि यह शुभकामनाएं कम बल्कि आशीष दुबे जी के टिकट मिलने पर तंज और कसक ज्यादा समझ आ रहा है। पोस्ट में साफ लिखा है कि आशीष दुबे ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ़ काम किया था। अब इसे क्या समझा जाए लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे को अजय बिश्नोई की ओर से शुभकामनाएं या फिर राजनीतिक रायता फैलाने का काम। बहरहाल, मामला जो भी हो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
CM मोहन ने सिंगल क्लिक से जारी किए 2148 करोड़,लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा
प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148...




















Discussion about this post