श्योपुर/न्यूज डेस्क।मध्यप्रदेश श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चिता गामिनी ने 5 शावकों को को जन्म दिया है। कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इनका कुनबा अब कूनो नेशनल पार्क में एक अलग ही माहौल और वातावरण को जन्म दे रहा है। अब कूनो नेशनल पार्क में नन्हे शावक 13 हो गए हैं। गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में शिफ्ट करवाया था। मध्यप्रदेश को जहां एक ओर टाइगर स्टेट कहा जाता है। वहीं अब जिस तरह से चीतों की संख्या यहां बढ़ रही है अब जल्द ही चिता स्टेट भी बनने की संभावना लग रही है। वह बेहद ही सुखद है। वन्यजीव विशेषज्ञों की माने तो अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों के जीवनयापन के लिए बेहतर माहौल स्थापित हो गया है। यही वजह है कि अब यहां पर चीतों के नन्हे शावक और उनका पूरा कुनबा बेहतर ढंग से सरवाइव कर पा रहा है। शुरुआत के दिनों के में यहां इनके संरक्षण और इन्हें यहां वातावरण को लेकर भले ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे,लेकिन अब चीतों के लिए यहां अनुकूल वातावरण बन गया है। जिससे इनका कुनबा मध्यप्रदेश केकूनो नेशनल पार्क में लगातार बढ़ रहा है।
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...



















Discussion about this post