न्यूज डेस्क/यूपी बांदा। उत्तरप्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है. इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई. वहीं मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी ने बांदा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। के अंतिम संस्कार की भी तैयारी चल रही है। उसके पैतृक घर मुहम्मदाबाद में स्थित कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोदी गई है।माफिया मुख्तार अंसारी के शव को मोर्चरी हाउस ले जाया गया है, जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। साथ ही इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। गुरुवार की रात को मुख्तार अंसारी को बेहोशी की हालत में बांदा के मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं आज सुबह बांदा के मेडिकल कॉलेज में स्थित मोर्चरी हाउस में मुख्तार अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। गुरुवार की शाम को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को उल्टी हुई और फिर बेहोश हो गया। इसके बाद आनन-फानन में मुख्तार अंसारी को अस्पताल लाया गया, जहां 9 चिकित्सकों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। करीब 10 बजे के आसपास मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर बुलेटिन जारी किया गया। माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के कारण गुरुवार की रात को मौत हो गई। वहीं उसकी मौत की जानकारी बाद उसके पैतृक आवास गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद में लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी है। उसके रिश्तेदार भी पहुंचने लगे हैं। वहीं उसके पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों ने मांग की है कि गाजीपुर जिले में मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम हो। गुरुवार की रात को मुख्तार अंसारी को बेहोशी की हालत में बांदा मेडिकल कॉलेज ले आया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। करीब 10 बजे के आसपास डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया था।
पोस्टमार्टम की आधिकारिक रिपोर्ट का अभी इंतजार
पोस्टमार्टम में शुरुआती रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट रिपोर्ट से मुख्तार अंसारी की मौत हुआ बताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक रिपोर्ट का अभी इंतजार है। मुख्तार अंसारी की बहू निखित अंसारी भी यहां पोस्ट मार्टम हाउस के बाहर है।उमर अंसारी भी यहां है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है। मुख्तार का शव बांदा से गाजीपुर ले जाया जा रहा है।
मुख्तार की मौत की जांच होनी चाहिए : ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘अगर परिवार बोल रहा है,तो ये सीरियस मैटर है। सुप्रीम कोर्ट में भी पहले बोला गया था कि उनको मार दिया जाएगा। अब उनकी फैमली बोल रही है तो मैं मांग करता हूं कि इसकी जांच होनी चाहिए। एक शूटआउट में मारा गया। ये भी मौत न्यायिक हिरासत में हुई है।
मुख्तार के पैतृक कस्बे दुकानें बंद, छाया सन्नाटा
मुख्तार अंसारी के शव को शुक्रवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के एक समूह द्वारा पोस्टमार्टम किये जाने के बाद गाजीपुर जिले के मोहम्दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास ले जाया जाएगा. अंसारी के शव को दफनाने के लिए काली बाग स्थित पारिवारिक कब्रिस्तान में गड्ढा खोदा गया है और अंतिम संस्कार का समय शव को यहां लाये जाने के बाद तय किया जाएगा। इस बीच गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अंसारी के शव को काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जो अंसारी परिवार के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित है। सूत्रों ने बताया कि इसी कब्रिस्तान में मुख्तार के मां-पिता की कब्र हैं। उन्होंने बताया कि मुख्तार के शव को देर शाम तक यहां लाए ये जाने की संभावना है। अंसारी परिवार के आवास से कब्रिस्तान तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।
उमर अंसारी ने मीडिया को दिया बड़ा बयान
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘शक नहीं है यकीन है की ये स्वाभाविक मौत नहीं संयोजित हत्या है। अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मैंने एम्स के डॉक्टर के लिए कहा है। देखते हैं प्रशासन क्या करता है? मैंने पत्र लिखा है कि यह एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा किया जाना चाहिए। हमें यहां की चिकित्सा व्यवस्था, सरकार और प्रशासन पर भरोसा नहीं है। आप जानते हैं मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं। पंचनामा हो गया है। डीएम को निर्णय लेना है। देखते हैं वह क्या फैसला लेते हैं। पोस्टमॉर्टम शुरू नहीं हुआ है। हमें उम्मीद है कि हम जो संदेह व्यक्त कर रहे हैं, उसकी जांच में अदालत मदद करेगी। हम अपनी कानूनी टीम से परामर्श करेंगे।
पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है
एडीजे लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा, ‘आज ‘जुम्मे की नमाज’ और कल बांदा जेल में हुई घटना को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। कई जिलों में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। सभी को शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। पूरे राज्य में शांति है। कुछ जगहों पर अभी भी नमाज चल रही है, इसलिए सतर्कता बरती जा रही है।
मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच होगी। बांदा के जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। एक महीने में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा जांच करेंगी।
मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम हुआ पूरा
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। अब थोड़ी देर में उसके शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में उसके शव को दफनाया जाएगा।
7 फीट लंबी खोदी गई मुख्तार की कब्र
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का शव मुहम्मदाबाद में दफनाया जाएगा। इसके लिए 7 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ी कब्र खोदी गई है। कब्र खोदने वाले मजदूर का नाम संजय है।
मुख्तार अंसारी का ऑडियो हुआ वायरल, रोज़ा से भी था
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत से पहले उसके बेटे से हुई कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में उमर अंसारी अपने पिता से कहता है कि आप बहुत कमजोर हो गए हैं। अल्लाह सब ठीक कर देगा। ख़बर है कि मुख़्तार अंतिम समय तक रोज़ा से था। इसी वजह से वह कमजोर हो गया था।
कृष्णानंद राय की पत्नी ने दिया बयान, बोली बड़ी बात
भाजपा के स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने मुख्तार अंसारी की मौत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे क्या कहना चाहिए? यह ऊपरवाले का आशीर्वाद है। मैं उनसे न्याय की प्रार्थना करती थी और आज न्याय मिल गया। हत्या के बाद हमने कभी होली नहीं मनाई, मुझे लगा कि आज हमारे लिए होली है।
मऊ में पुलिस ने लोगों से की अपील, धारा 144 लगाई गई
मऊ पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया पर जो भी अफवाहें आ रही हैं उस पर ध्यान ना दें। बता दें कि आज जुम्मे की नमाज है ,जो भी संवेदनशील क्षेत्र हैं, वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मऊ में धारा 144 लगाई गई है. पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक इलमारन ने जानकारी दी है।
कासगंज जिला जेल में बढ़ी पुलिस की मूवमेंट
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके बेटे अब्बास अंसारी को कासगंज जिला जेल से ले जाने की तैयारी की जा रही है। जिला कारागार में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। जिला कारागार पर पुलिस की मूवमेंट लगातार बढ़ रही है। पुलिस के मूवमेंट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब्बास अंसारी अपने पिता के अंतिम संस्कार में जरूर जाएगा।
मुख्तार की मौत पर शिवपाल यादव के बड़े सवाल
बदायूं में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल खड़े किए हैं,उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी के परिवार से हमारे पुराने रिश्ते रहे हैं। आजादी की लड़ाई में इस परिवार का बड़ा योगदान रहा है। मुख्तार अंसारी की मौत संदेह के घेरे में है। कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। जेल में किसी की मौत होती है तो प्रशासनिक अधिकारी से लेकर सरकार सबकी जिम्मेदारी है। संदेह के घेरे में मुख्तार अंसारी की मौत है। कोर्ट को स्वयं संज्ञान लेना ले लेना चाहिए।
मुख्तार की मौत पर बोले कृष्णानंद राय के भतीजे का बड़ा बयान
मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर स्वर्गीय कृष्णानंद राय के भतीजे आनंद राय ने कहा, ’19 साल के लंबे इंतजार के बाद आज परिवार में खुशी का माहौल है। रात से ही लोगों के बधाई का तांता लगा हुआ है। मुख्तार कोई संत नहीं था, जिसको लेकर टीवी पर कुछ लोग बयानबाजी कर रहे हैं। उसके ऊपर 50 से 60 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मुख्तार पर कम से कम 25 से 30 मुकदमे हत्या और अपहरण सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे।
पुलिस की टीम शव के साथ गाजीपुर के लिए रवाना
पंचनामा के दौरान मुख्तार के दो चचेरे भतीजे, मुख्तार का लड़का उमर और ड्राइवर अंदर मौजूद रहे. पांच लोगों की मौजूदगी में मुख्तार अंसारी का पंचनामा हुआ है. सीओ की अगुवाई में पुलिस की टीम मुख्तार के शव को गाजीपुर ले जाएगी. करीब 1 बजे के आस पास ही टीम शव लेकर गाजीपुर के लिए निकलेगी।
मुख्तार की मौत की होगी जांच, परिवार पंहुचा मरचुरी हाऊस
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम का गठन किया है। वही मुख्तार का परिवार बांदा के मरचुरी हाउस पहुंच गया है।[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]





















Discussion about this post