न्यूज डेस्क/जबलपुर। महाकौशल संभाग की जबलपुर लोकसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ जबलपुर लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने बुधवार को नामांकन फार्म दाखिल किया। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। देशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कदम से कदम मिला के चलना चाह रहे हैं। मध्यप्रदेश भी इन्हीं कदमों के साथ कदम ताल कर रहा है। इससे उलट कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुसार 400 प्लस की रणनीति पर चल रही है। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर हम जीतने जा रहे हैं। गोलबाजार से शुरू हुई नामांकन रैली में भाजपा ने जबरदस्त शक्ति दिखाई। गोलबाजार से कलेक्ट्रेट की दूरी बमुश्किल दो किलोमीटर है, लेकिन मुख्यमंत्री की रैली को पहुंचने में ऐ घंटे लग गए। कलेक्ट्रेट पहुंच जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर दीपक सक्सेना के सामने आशीष दुबे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post