न्यूज डेस्क। मिरर ग्लैमर। भारतीय सिनेमा जगत का एक ऐसा कलाकार जो परदे पर आते ही लोगों को हंसने को मजबूर कर देता था। आज उनका जन्म दिन है। उनका एक किरदार आज भी लोगों को गुदगुदा देता है। हम आज जिक्र कर रहे हैं। सूरमा भोपाली के नाम से जाने वाले एक्टर जगदीप का जन्म आज ही के दिन 29 मार्च 1929 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 400 से भी अधिक फिल्में की हैं। आज उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
मध्यप्रदेश के दतिया में जन्मे जगदीप (सैयद इश्तियाक जाफरी) के पिता बैरिस्टर थे। साल 1947 में देश के बंटवारे के बाद उसी साल उनके पिता गुजर गए। अब उनका परिवार ठोकरें खाने लगा और फिर मां बच्चों को लेकर मुम्बई पहुंचीं और घर चलाने के लिए एक अनाथ आश्रम में खाना बनाने का काम करने लगीं। जगदीप मां का ये हाल देखकर बहुत दुखी रहा करते थे और रोते रहते। आखिरकार उन्होंने भी मां के काम में हाथ बंटाने का फैसला किया और सड़कों पर कंघी और साबुन जैसे सामान बेचने लगे।
फिल्मों में ताली बजाने से मिला मौका
फिल्मों में जगदीप की एंट्री भी गजब की है। एंट्री का किस्सा बड़ा ही मजेदार था। तब बीआर चोपड़ा ‘अफसाना’ बन रही थी जिसके लिए तालियां बजाने के लिए कुछ बच्चों की जरूरत थी। इस तरह ताली बजाने से उनको मौका मिला। जगदीप को भी इस फिल्म के लिए पूछा गया और वह फौरन तैयार हो गए। दरअसल, वहां सिर्फ तालियां बजाने के लिए 3 रुपये मिल रहे थे, जो उन्हें दिन भर की मजदूरी से भी नहीं मिलता था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बिमल रॉय की ‘दो बीघा ज़मीन’ में भी काम किया और यहां से उन्हें लोग जानने लगे थे।
पंडित नेहरू ने दिया था जगदीप को तोहफा
साल साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम पंछी एक डाल के’ में जगदीप भी नजर आए और उनके काम की लोगों ने खूब तारीफ की। कहते हैं कि एक्टर की एक्टिंग से उस वक्त प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू इतने खुश हुए थे कि उन्होंने अपना पर्सनल स्टाफ ही उनको कुछ दिनों के लिए तोहफे में दे दिया।
‘सूरमा भोपाली’ वाले किरदार पर बौखला उठे थे भोपाल के फॉरेस्ट ऑफिसर
इसके बाद फिल्म ‘शोले’ में ‘सूरमा भोपाली’ के किरदार ने कमाल कर दिया। इस फिल्म में उन्होंने इस किरदार से ऐसा तहलका मचाया कि लोग उनके असली नाम को कम और ‘सूरमा भोपाली’ नाम को ज्यादा जानने लगे। हालांकि दुनिया भले खुश थी लेकिन ये किरदार भोपाल के फॉरेस्ट ऑफिसर नाहर सिंह पर आधारित था और इस किरदार से वो जरूर खफा हो गए थे।




















Discussion about this post