• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा का साहसिक कदम, बेटे अंकित के अंग दान कर 7 जिंदगियों को दिया नया जीवन

घर की बालकनी से गिरने से हुआ हादसा, दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ निधन

tmmirror_site by tmmirror_site
March 30, 2024
in State
0
कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा का साहसिक कदम, बेटे अंकित के अंग  दान कर 7 जिंदगियों को दिया नया जीवन
498
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

न्यूज डेस्क। जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के जबलपुर कटंगा निवासी वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव आलोक मिश्रा को गत दिवस पुत्र शोक हुआ। ऐसी कठिन घड़ी में कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा ने साहसिक कदम उठाया है। आलोक मिश्रा ने अपने बेटे के अंगदान कर सराहनीय पहल की है। इस निर्णय के साथ आलोक मिश्रा ने 7 जिंदगियों को नया जीवन दिया है। अंकित की मृत्यु उपरांत अंगदान से 7 जिंदगी को नया जीवन मिलेगा।बता दें कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और समाजसेवी अंकित मिश्रा का दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के चलते निधन हो गया। पिता आलोक मिश्रा ने अपने 35 वर्षीय पुत्र की मानवीय भावनाओं को समझते हुए मानवता के लिए अपने दिवंगत पुत्र अंकित के सभी उपयोगी अंगों का दान कर एक सराहनीय एवं अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की, अंकित मिश्रा की दोनों आंखें, फेफड़े किडनी और लीवर दान किया गया। इस मानवीय पहल से 7 लोगों के जीवन को बचाया जा सकेगा। वहीं लीवर के दान से और भी कई लोगों के लिवर ट्रांसप्लांट हो सकेंगे।

कैसे हुई थी अंकित की मौत?

होली के अगले दिन अंकित मिश्रा अपने कटंगा स्थित निवास में ही थे, तभी बालकनी से असंतुलन  बिगड़ने के कारण वे जमीन पर गिर गए थे। गंभीर हालत में पहले अंकित को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन नाजुक होती हालत को देखते हुए अंकित को इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनके जीवन का संघर्ष सफल नहीं रहा। जानकारी के अनुसार अंकित का ब्रेन डेड हो चुका था और डॉक्टर ने यह बता दिया था कि अब बचने की कोई संभावना नहीं है, तब परिवार ने यह निर्णय लिया कि अंकित की सभी उपयोगी अंगों को दान कर दिया जाए। अंकित के पिता आलोक मिश्रा ने बताया की बेटा तो चला गया लेकिन कई बेटों की जान उसके ऑर्गन से बच जाएगी और अपने अंगों के रूप में मेरा बेटा भी हमेशा जीवित रहेगा।

यह भी जानिए क्या है अंग दान और कैसे होता है?

अब जानिए क्या है अंगदान किसी व्यक्ति के शरीर का कोई अंग दान करना ही अंगदान कहलाता है। इसके लिए डोनर के शरीर से दान किए गए अंग को ऑपरेशन के द्वारा निकाला जाता है। अंग दान तभी संभव है जब मरीज की आईसीयू में मृत्यु हो जाए और उसे ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया जाए। यदि मृत्यु घर पर होती है तो कोई भी महत्वपूर्ण अंग उपयोग नहीं किए जा सकते हैं। घर पर मौत के बाद आंखों का दान किया जा सकता है। कॉर्निया (आँखें) और त्वचा जैसे ऊतकों को एक निर्धारित समय सीमा के अंदर दान किया सकता है, भले ही व्यक्ति की घर पर मृत्यु हो जाए।

यह भी जानिए कौन से अंग दान किये जा सकते है?

यह भी जानिए कि किन अंगों और ऊतकों को दान किया जा सकता है, इनमें हृदय, गुर्दे, फेफड़े, अग्न्याशय, यकृत, आंतें, कॉर्निया, त्वचा, टेंडन, हड्डी, तंत्रिका और हृदय वाल्व आते है, लेकिन ये अंग किसी रोग या संक्रमण से मुक्त होने चाहिए। तभी अंगदान प्रक्रिया पूरी तरह संभव है।

Previous Post

मध्यप्रदेश के दतिया में जन्मे “सूरमा भोपाली” के कैरेक्टर पर भड़क गए थे भोपाल के फॉरेस्ट ऑफीसर, आज है इस महान कलाकार का जन्मदिन

Next Post

तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री का वजन 4.5 किलोग्राम घटा, 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में केजरीवाल

Next Post
तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री का वजन 4.5 किलोग्राम घटा, 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में केजरीवाल

तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री का वजन 4.5 किलोग्राम घटा, 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist