नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। आबकारी नीति में घोटाले गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग केश में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट हो रही है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद से अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े चार किलो कम हुआ है। वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में बंद हैं।आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्वस्थ हैं और 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो है। हालांकि, तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि वह ठीक हैं, और जेल के डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
जेल प्रशासन की सीएम के स्वास्थ्य पर पड़ने पूरी नजर
सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य देखते हुए उनके स्वास्थ्य पर जेल के चिकित्सकों का पूरा ध्यान है। ब्लड शुगर का लेवल कम या अधिक न हो, इसके लिए चिकित्सक समय-समय पर जाकर उनका हाल ले रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इसकी जांच भी हो रही है।




















Discussion about this post