दशहरा से लेकर लंगड़ा, सफेदा, केसरी, तोतापुरी और हापुस तक की चाहत, होने लगी बाजार में फलों के राजा आम की डिमांड
न्यूज डेस्क। गर्मी धीरे-धीरे प्रचंड रूप ले रही है। ऐसे में हर कोई अपना पसंदीदा फल आम की चाहत रख रहा है। बाजार में आम धीरे-धीरे नजर भी आने लगे हैं। बता दें भारत में आमों की 300 से ज्यादा किस्में मौजूद हैं, इनमें दशहरा से लेकर लंगड़ा, सफेदा, केसरी, तोतापुरी और हापुस काफी प्रचलित हैं। हर आम की अपनी खासियत है और गर्मियों के मौसम में भी ये एक बार में मार्केट में नहीं आते, बल्कि गर्मी की प्रचंडता के साथ-साथ इनकी मिठास बढ़ती जाती है। तभी इनका मज़ा भी बहुत आता है।
हापुस से सफेदा तक बाजार में उपलब्ध
अगर आप अभी मार्केट में आम खरीदने जाएंगे तो आपको आंध्र प्रदेश का पॉपुलर सफेदा आम आराम से मिल जाएगा। आमों में सबसे खास माना जाने वाला हापुस (अल्फांसो) भी इस समय बाजार में मिल रहा है। इस आम की सबसे अच्छी पैदावार महाराष्ट्र में अधिक होती है। इसके अलावा यदि केसरी और तोतापुरी जैसे आम भी कुछ प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। हालांकि ये सारे जगहों पर अभी मौजूद नहीं है। वहीं अगर आपका मन लंगड़ा या दशहरा जैसे आम खाने का है, तब आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि इनका सीजन आने में अभी वक्त है।




















Discussion about this post