अयोध्या/न्यूज डेस्क। भारत की धार्मिक नगरी अयोध्या जी इन दिनों दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी बनकर उभर रही है। दरअसल, भगवान रामलला 22 जनवरी को राम मंदिर में विराजमान हुए। इसके बाद से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंच रहे हैं। बीते 2 महीने की बात करें तो लगभग एक करोड़ से ज्यादा लोग रामलला का आशीर्वाद ले चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अभी तक पूरी दुनिया में इतनी बड़ी संख्या में किसी भी धार्मिक स्थल पर श्रद्धालु नहीं पहुंचे हैं। ईसाइयों की सबसे बड़े धार्मिक स्थल वेटिकन सिटी पर साल भर में करीब 90 लाख लोग आते हैं, जबकि मुसलमानों के सबसे बड़े पवित्र स्थान मक्का में पिछले साल एक करोड़ 35 लाख पहुंचे थे। राम मंदिर की बात करें तो प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालू पहुंच रहे हैं और ऐसे में मात्र डेढ़ से 2 महीने के भीतर ही लगभग एक करोड़ लोगों ने रामलला का आशीर्वाद लिया है। यह आंकड़ा अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post