ताइवान की राजधानी ताइपे भूकंप के झटके से दहली,रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 दर्ज की गई
न्यूज डेस्क। ताइवान की राजधानी ताइपे बुधवार को भूकंप के जोरदार झटके से दहल गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। भूकंप से भीषण तबाही हुई है। इससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। देशभर में ट्रेन सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी आ गई। ताइवान में भूकंप से अब तक सात लोगों की मौत की खबर है जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा लगातार बढ़ भी सकता है। ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें इमारतों को ढहते देखा जा सकता है। यहां घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं। भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है। इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर इस भूकंप की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पांच मंजिला एक इमारत तिरछी हो गई है।




















Discussion about this post