नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दो दशक तक भारत देश की कमान संभालने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, 9 केंद्रीय मंत्रियों समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल मंगलवार-बुधवार को समाप्त हो रहा है। जिसमें सात केंद्रीय मंत्रियों समेत 49 सांसदों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया, जबकि पांच सांसदों का कार्यकाल बुधवार को खत्म हो जाएगा।
पहली बार साल 1991 में राज्यसभा के सदस्य बने थे
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह 3 अप्रैल बुधवार को ऊपरी सदन (राज्यसभा) में अपनी 33 साल लंबी संसदीय पारी समाप्त हो गई है। वह पहली बार साल 1991 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। वह साल 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था में कई सुधारों की शुरुआत की। डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह की इस सीट पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को राज्यसभा एंट्री मिलेगी। यह चर्चा भी सुर्खियों में है।




















Discussion about this post