रामेश्वरम में हुए ब्लास्ट के दो आतंकियों को एनआईए ने दबोचा,मिली बड़ी सफलता
न्यूज डेस्क। बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को शुक्रवार को बड़ी सफलता प्राप्त की है। एनआईए की टीम ने धमाके में शामिल दो आतंकियों अब्दुल मथीन और मुसाविर हुसैन शजीब को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आतंकियों को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर से दबोचा गया है। इस मामले में बीजेपी ने विपक्ष पर हमला बोलने का मौका ढूंढ लिया है। आतंकियों की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने टीएमसी पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।वहीं, बीजेपी नेता की पोस्ट के बाद टीएमसी ने भी पलटवार किया है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि बंगाल पुलिस की मदद से ही एनआईए आतंकियों को गिरफ्तार कर सकी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘रामेश्वर कैफे ब्लास्ट मामले में बंगाल पुलिस ने अच्छा काम किया है।




















Discussion about this post