नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। आख़िर ऐसा क्या है कि अपने ही पति और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम अपने साथ जुड़ने से बौखला जा रही हैं, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, क्यों वो भड़क रही हैं। यह सवाल अब उठने लगे हैं। दरअसल, संसद का बजट सत्र चल रहा है और राज्यसभा में सोमवार को इसी पर चर्चा चल रही थी। मगर जैसे ही आज सभापति जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन का नाम लिया तो वह एक बार फिर से उन्होंने आपत्ति जताई। ये बात उस समय की है जब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर 100 स्मार्ट सिटी को लेकर चर्चा कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने भाषण खत्म किया सभापति ने जया बच्चन का नाम पुकारते हुए कहा, श्री जया अमिताभ बच्चन…मगर जया बच्चन (Jaya Bachchan) फिर से नाराज हो गईं।
जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने कहा कि क्या आपको अमिताभ का मतलब पता है? इस पर सभापति धनखड़ ने कहा, आप बदल दीजिए, मैं बदलवा दूंगा नाम। इसके बाद जगदीप धनखड़ ने कहा कि माननीय सदस्यगण, जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है और जो यहां जमा किया जाता है, उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया का लाभ मैंने खुद उठाया था 1989 में। वो बदलाव की प्रक्रिया हमने हर सदस्य को दी गई है।
इसके बाद जया कहती हैं, “मुझे अपने नाम पर और अपने पति के नाम पर बहुत गर्व है। उनके काम पर बहुत गर्व है और इसका मतलब है आभा जो मिट नहीं सकती। इसके बाद जया बच्चन कहती हैं, ये ड्रामा आप लोगों ने नया शुरू किया है। पहले नहीं था।
सभापति ने इसके बाद कहा कि वो एक बार फ्रांस गए थे और वहां एक होटल में उन्हें बताया गया कि यहां हर ग्लोबल आइकन की फोटो है, वहां अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी थी। ये साल 2004 की बात है। उन्होंने कहा कि मैम अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व है। मगर इसके बाद जैसे ही सभापति ने मनोहर लाल खट्टर का नाम लिया तुरंत जया बच्चन (Jaya Bachchan) बोलती हैं कि इनके नाम के आगे इनकी पत्नी का नाम लगा दीजिये। सर मैं इसके खिलाफ नहीं हूं लेकिन ये गलत है।
इसके जवाब में जगदीप धनखड़ कहते हैं कि मैंने कई बार अपना इंट्रोडक्शन डॉ. सुदेश पति के रूप में दिया है। डॉ सुदेश पति कई बार बोला है। सुदेश मेरी पत्नी का नाम है। इस पर जया बच्चन कहती हैं कि सॉरी सर, मुझे पता नहीं था। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जया बच्चन (Jaya Bachchan) को ही समझा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जया इस नाम के साथ कंफर्टेबल नहीं हैं तो उन्हें ये नाम बदलवा लेना चाहिए।




















Discussion about this post