• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
बांग्लादेश शेख हसीना : भारत पहले भी मुश्किल वक्त में कर चुका है दूसरे देशों के प्रमुखों की मदद, यह पहली बार नहीं इतिहास गवाह !

August 8, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

September 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

बांग्लादेश शेख हसीना : भारत पहले भी मुश्किल वक्त में कर चुका है दूसरे देशों के प्रमुखों की मदद, यह पहली बार नहीं इतिहास गवाह !

tmmirror_site by tmmirror_site
August 8, 2024
in Featured, World
Reading Time: 1 min read
A A
0
बांग्लादेश शेख हसीना : भारत पहले भी मुश्किल वक्त में कर चुका है दूसरे देशों के प्रमुखों की मदद, यह पहली बार नहीं इतिहास गवाह !
FacebookTwitter

खुद शेख हसीना दूसरी बार भारत की शरण में आई है। दरअसल 15 अगस्त, 1975 में शेख हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बांग्लादेश में ही हत्या कर दी गई थी

नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। बांग्लादेश से मुश्किल वक्त में आईं शेख हसीना पहली बार भारत में शरण नहीं ले रही हैं। दरअसल, भारत की याद ही तब आती है जब मुश्किल वक्त होता है। जानकारों की मानें तो ये पहली बार नहीं हुआ है, जब भारत ने किसी दूसरे देश के नेता को शरण दी हो। दरअसल, उत्पीड़न का सामना कर रहे व्यक्तियों को अपने देश में शरण देना भारत की पुरानी परंपरा रही है। समय समय पर भारत ने कई विदेशी नेताओं के लिए अपने द्वार खोले हैं। चलिए तो जानते हैं कौन थे वो नेता जो भागकर भारत की शरण में पहुंचे थे।

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता और चीन की आंखों में खटकने वाले दलाई लामा ने अपनी मुश्किल घड़ी में भारत से मदद की गुहार लगाई थी और भारत ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में 30 मार्च, 1959 को उन्हें शरण दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद दलाई लामा को वहां से भागना पड़ा। भारत ने लामा को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शरण दी थी, जहां वो आज भी रहते हैं और यहीं से अपने देश की सरकार चलाते हैं।

खुद शेख हसीना दूसरी बार भारत की शरण में आई है। दरअसल 15 अगस्त, 1975 में शेख हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बांग्लादेश में ही हत्या कर दी गई थी। उस वक्त रहमान देश के प्रधानमंत्री थे लेकिन उपद्रवियों ने रहमान और उनके परिवार के 18 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। इस बड़ी घटना के बाद बांग्लादेश की राजनीति में उथल पुथल मच गई थी। कई सालों तक देश पर सेना ने ही राज किया। हालांकि 1981 में शेख हसीना को सुरक्षा की जरूरत पड़ी तो भारत ने उनके लिए अपने द्वारा खोले और उन्हें दिल्ली के पंडारा रोड़ पर में सालभर तक रहने दिया।

मालदीव की एक अदालत ने जब वहां के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था तब मोहम्मद नशीद ने 2013 में माले में भारतीय उच्चायोग में शरण मांगी थी। इसके अलावा मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर ने भी भारत में राजनीतिक शरण मांगी थी, लेकिन भारत ने जब उन्हें 2019 में उन्हें वापस भेजा तो मालदीव पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि गफूर तमिलनाडु में नौ चालक दल के सदस्यों के साथ एक जहाज में पहुंचे थे। विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनसे जहाज पर ही काफी देर तक पूछताछ की गई थी।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुलह के लिए उच्च परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला अब्दुल्ला को भारत में शरण (Refuge In India) लेनी पड़ी थी। फरवरी 2022 में, अब्दुल्ला को अफगानिस्तान में तालिबान ने अस्थायी रूप से नजरबंद कर दिया गया था। जिसके बाद 4 मई, 2022 को, उन्हें ईद-उल-फितर के दौरान अपने परिवार के साथ रहने के लिए भारत जाने की अनुमति दे दी गई थी और वो 6 हफ्तों तक भारत में रहे थे।

श्रीलंका के वर्धराज पेरुमल 1989 में भारत आए थे। वर्धराज ईलम पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट के नेता और श्रीलंका के उत्तर-पूर्वी प्रांत के सीएम थे। उन्होंने 1989 में अपने प्रांत की स्वायत्तता की घोषणा की थी, जिसे श्रीलंका की सरकार ने नहीं स्वीकारा। श्रीलंका की सरकार ने जब वर्धराज के खिलाफ कार्रवाई की तो वर्धराज पेरुमल और उनके सहयोगियों ने भारत से शरण (Refuge In India) मांगी। भारत ने उन्हें और उनके करीब 200 समर्थकों को शरण दी, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

Previous Post

अब चेक क्लियर होने में 2 दिन का समय नहीं लगेगा, कुछ घंटों में चेक क्लियर होगा

Next Post

आख़िर ऐसा क्या है कि अपने ही पति और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम अपने साथ जुड़ने से बौखला रहीं जया बच्चन!

Related Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम...

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

by Rakesh Mishra
October 1, 2026
0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने...

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

by Rakesh Mishra
September 30, 2026
0

जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से एकलपीठ को बताया गया कि साक्ष्य नहीं मिलने के कारण...

Next Post
आख़िर ऐसा क्या है कि अपने ही पति और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम अपने साथ जुड़ने से बौखला रहीं जया बच्चन!

आख़िर ऐसा क्या है कि अपने ही पति और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम अपने साथ जुड़ने से बौखला रहीं जया बच्चन!

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist