रीवा/न्यूज डेस्क। मध्य प्रदेश के रीवा-प्रयागराज हाईवे पर सोहागी घाटी में एक मछली से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक पलटते ही सड़क पर मछलियां बिखर गईं, जिसे लूटने के लिए लोगों में होड़ लग गई। ग्रामीण मछलियां भर-भर कर लोग ले जाने लगे। मछली लोड ट्रक रीवा से प्रयागराज की ओर जा रहा था। रीवा से करीब 65 किमी दूर प्रयागराज हाइवे सोहागी घाटी पड़ती है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। ट्रक सोहागी घाटी में ही अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही ट्रक में भरी मछलियां रोड पर बिखर गई। सड़क पर मछलियां देख राहगीर और ग्रामीण उसे उठाने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post